Ro no D15139/23

जशपुर में बैंक ऋण मेले में 64 हितग्राहियों को 66.76 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत

 
98 स्व-सहायता समूहों को 2.75 करोड़ रुपये की बैंक लिंकेज की स्वीकृति, महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी

जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत 8 अक्टूबर को जनपद पंचायत जशपुर स्थित वशिष्ट कम्युनिटी हॉल में बैंक ऋण मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैंक ऋण मेले में विभिन्न बैंकों द्वारा स्व-सहायता समूहों एवं हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मेले में कुल 64 हितग्राहियों को 66.76 लाख रुपये के मुद्रा ऋण तथा 98 स्व-सहायता समूहों को 2 करोड़ 75 लाख रुपये की बैंक लिंकेज की स्वीकृति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, पार्षद श्री राजीव गुप्ता, बीडीसी श्रीमती सावित्री सिंह  जशपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री लोखित भगत सहित जिला पंचायत जशपुर की एनआरएलएम (बिहान) टीम के श्री अमीन खान एवं श्री विंसेंट तिर्की उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं विकासखंड स्तर के बीपीएम भी मौजूद थे।
स्वरोजगार से बढ़ रही महिलाओं की आय
बैंक ऋण के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाएं मुर्गी पालन, बकरी पालन, सिलाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, बेकरी, किराना दुकान एवं रेस्टोरेंट जैसे विभिन्न आजीविका मूलक कार्यों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और लखपति दीदी बनने का लक्ष्य हासिल कर रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाओं को बैंक ऋण एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना से खेमलाल साहू को मिली 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- इलाज एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद*   राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत…

    Read more

    मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से श्रीमती पिंकी सिन्हा को मिली 5 हजार रूपए की सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- छात्रवृत्ति राशि से बच्चों की पढ़ाई के खर्च में मिली राहत*   राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर