जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स जिला जशपुर के माध्यम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला जिला जशपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर कार्यक्रम में माननीय श्रीमती सुमन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जशपुर, माननीय श्री अभिनव अग्रवाल, प्रशिक्षु न्यायाधिश जशपुर, जिला जशपुर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, मानसिक तनाव से बचाव तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति साकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से श्रीमती पिंकी सिन्हा को मिली 5 हजार रूपए की सहायता
*सेवा की कहानी* *- छात्रवृत्ति राशि से बच्चों की पढ़ाई के खर्च में मिली राहत* राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा…
Read more








