Ro no D15139/23

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर

– कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न
–   महापौर एवं अध्यक्ष जिला पंचायत बैठक में हुए शामिल
– स्टेडियम के संचालन के साथ ही रख-रखाव की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए
– स्टेडियम समिति दुकान में किराया नहीं देने की स्थिति में तालाबंदी करने के दिए निर्देश
– शासन के लिए स्टेडियम के लिए 6 करोड़ रूपए का बजट हुआ प्राप्त
– 2 करोड़ रूपए की लागत से बिजली, फिंटिंग एवं लाईट के लिए स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
– गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए निर्माण कार्य
– स्टेडियम की साफ-सफाई, पेयजल एवं रख-रखाव के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
– प्राप्त राजस्व राशि का उपयोग स्टेडियम के रख-रखाव तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए करें
– दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा
राजनांदगांव 08 मई 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में स्टेडियम कॉन्फ्रेस हॉल में स्टेडियम समिति के सफल संचालन हेतु स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री मधुसूदन यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान है। इस दृष्टिकोण से स्टेडियम के रख-रखाव की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन अधोसंरचना है। इसके संचालन, व्यवस्था एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के रख-रखाव के लिए सभी आपस में समन्वय रखते हुए कार्य करें। स्टेडियम समिति के 19 पुराना शॉपिंग काम्प्लेक्स एवं 30 नये शॉपिंग काम्प्लेक्स की दुकानों में जिन्होंने किराया अब तक नहीं दिया है, वहां किराए की वसूली करने के लिए कहा। किराया नहीं देने की स्थिति में संबंधित दुकान में तालाबंदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन के लिए स्टेडियम के लिए 6 करोड़ रूपए का बजट प्राप्त हुआ है। जिसमें से 2 करोड़ रूपए की लागत से बिजली फिंटिंग एवं लाईट के लिए स्वीकृति मिली है। इन कार्यों को प्राथमिकता से करने के लिए कहा। उन्होंने स्टेडियम के मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए का प्रस्ताव बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्टेडियम की साफ-सफाई, पेयजल एवं रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फ्लड लाईट की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बास्केटबाल के आऊट डोर में लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैंक एवं एलआईसी के अनुबंध से प्राप्त राशि का उपयोग स्टेडियम के मेंटेनेंस के लिए करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के रख-रखाव के लिए प्राप्त राजस्व राशि का उपयोग स्टेडियम के रख-रखाव तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साई हॉस्टल के संबंध में जानकारी ली तथा वहां साफ-सफाई तथा आवासीय व्यवस्था अच्छी तरह से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम बैंडमिंटन हॉल के सिंथेटिक मैट का प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर पैदल चलने की जगह का रख-रखाव होना चाहिए। उन्होंने मैदान में स्प्रिंकलर के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर ने खेलो इंडिया एवं साई के प्रबंधकों से खेल गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नाली निर्माण के कार्य, लाईट की व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इस अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर को राजनांदगांव स्टेडियम के गैलरी में शेड सोलर पैनल, मल्टी परपस इण्डोर हॉल, डी-ब्लॉक में नाली एवं रिपेरिंग के प्रस्ताव अनुदान मांग के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
महापौर एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि शासन से प्राप्त बजट का सही उपयोग होना चाहिए। जिले के दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के दृष्टिगत अच्छा कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दर्शकदीर्घा में भी समुचित व्यवस्था रहे। इस दौरान स्टेडियम में एसबीआई एवं एलआईसी भवन के बाद साई की तरफ का चैनल गेट बंद करने एवं हॉस्टल एवं किक्रेट के खिलाडिय़ों को पूर्व की ओर से गेट क्रमांक-3 से हनुमान मंदिर द्वार से एवं जिम के बाजू वाले गेट से प्रवेश एवं निकासी के संबंध में चर्चा की गई। अनुविभागीय अधिकारी, विद्युत्त यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग से बैडमिंटन इण्डोर हॉल, बॉस्केटबॉल इण्डोर हॉल तथा हॉल के लेट-बॉथ में विद्युत फिटिंग कार्य का प्राप्त बजट में अनुदान पश्चात् प्राक्कलन एवं निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की गई। स्टेडियम निर्माण के समय से स्टेडियम में पडे स्क्रैप मलबा हटाने, सभी ड्रैनज सिस्टम दुरूस्त करने तथा बैडमिंटन एवं बॉस्केटबॉल हॉल में निर्मित लेट-बॉथ दरवाजों का निर्माण तथा स्टेडियम मैदान प्रवेश द्वार को व्यवस्थित दीवार एवं गेट की ऊंचाई बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई।
एसडीएम राजनांदगांव एवं सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री खेमलाल वर्मा ने शासन से प्राप्त बजट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्टेडियम समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी एवं क्रिकेट फ्लड लाईट प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सुरक्षा हेतु 2 गार्ड की आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री योगेश बागड़ी, प्रशिक्षु डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, जिला कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह, डीपीएसओ, साई के कोच श्री पंकज पाण्डे सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी