Ro no D15139/23

ग्राम भर्रेगांव में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 21 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा भर्रेगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव पंचायत परिसर में 20 नवम्बर 2026 को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के एलडीओ श्री अविनाश टोप्पो उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, री-केवायसी एवं सी-केवायसी, मनी म्यूल से संबंधित साइबर वित्तीय जागरूकता, बैंक खातों में नॉमिनेशन की आवश्यकता एवं महत्व सहित अन्य शासकीय सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खातों की केवायसी पूर्ण रखने तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में लीड बैंक मैनेजर श्री मुनीश शर्मा, शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक भर्रेगांव सुश्री हिना कौसर सहित जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, बैंक मित्र, बैंक सखी, बैंक एवं जनपद पंचायतकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जशपुर में शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण

    50 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण, बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर जशपुरनगर 21 नवंबर 2026 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं…

    Read more

    शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कोरना में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

    जशपुरनगर 21 नवम्बर 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, कोरना में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत