Ro no D15139/23

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित

कोरबा 08 मई 2025/ आज अपरान्ह कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर नवीन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल अधीक्षक, लीड बैंक मैनेजर एवं उपसंचालक अभियोजन, लोक अभियोजक, अतिरिक्त लोक अभियोजक बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गयेः-

जिला कोरबा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में अन्य जिलों से स्थानांतरण पर आये डॉक्टर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के अनुमति से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। तत्संबंध में सभी डॉक्टर को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। कोई भी डॉक्टर साक्ष्य या न्यायिक कार्य के लिए बाहर जाने हेतु कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जाने के निर्देश दिये गये ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष स्थापित कर प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्हें व्ही.सी. में साक्ष्य के लिए उपस्थित होने वाले डॉक्टर /अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति पंजी संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। डॉक्टरों को साक्ष्य हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति हेतु संबंधित न्यायालय से जारी नोटिस में उल्लेखित करवाने के लिए जिला लोक अभियोजन अधिकारी को निर्देश दिया गया । पुलिस विभाग / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को 60 से 90 दिवस के भीतर स्थगित चालान पेश करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को ई साक्ष्य में पंजीयन एवं तत्संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में आगामी साप्ताहिक बैठक में सभी अधिकारियों को व्ही. सी. के माध्यम से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी