Ro no D15139/23

करतला में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त हुए 4803 आवेदन जनसमस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

कोरबा 07 मई 2025/  राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत करतला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राज्यगीत के साथ की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर ने की, जिनके साथ नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे एसडीएम, कोरबा, सरपंच श्रीमती फूलमति राठिया सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्रीमती अशोक बाई कंवर ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का निराकरण मौके पर, तत्काल किया जाए, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।” जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कुमार कौशिक ने बताया कि सुशासन तिहार के विभिन्न चरणों में कुल 4803 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4801 मांगें एवं 2 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसमें से मात्र 01शिकायत आवेदन लंबित है। करतला सेक्टर के 12 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान प्रस्तुत किया गया। शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत कोटमेर को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित करने पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए।श्रम विभाग के द्वारा 5 श्रमिकों को श्रम पंजीयन कार्ड दिए गए।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। महात्मा गांधी नरेगा से 20 लाभार्थियों को जॉब कार्ड दिए गए। खाद्य विभाग ने 8 लोगों को राशन कार्ड एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा ग्राम नोनबिर्रा के युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास की दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) असंगठित महतारी जतन योजना से मनतोसी चौहान को मिली 20 हजार रुपये की सहायता प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

    कोरबा, 03 अक्टूबर 2026/कोहड़िया के चारपारा निवासी मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि…

    Read more

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी