Ro no D15139/23

विश्व रेडक्रास दिवस पर सीआरसी ठाकुरटोला में रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 09 मई 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्र ठाकुरटोला में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, छड़ी ,मोटर चलित साइकिल, घुटने की बेल्ट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने विश्व रेडक्रास दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी का भारत में उदय वर्ष 1918 से 1920 में स्पेनिस फ्लू महामारी के दौरान हुआ था तथा संवैधानिक मान्यता 1920 में मिली थी। उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर रेडक्रास के जन्मदाता सर हेनरी ड्यूनेन्टको याद किया जाता है। प्रबंधक सह जिला संगठक श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर सीआरसी के साथ अलावा ब्लड बैंक जिला अस्पताल, ब्लड बैंक शासकीय मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पेण्ड्री, बिलासा ब्लड बैंक गुरूद्वारा के सामने, नांदगांव ब्लड बैंक शिवनाथ वाटिका के पास, लाईफ लाईन ब्लड बैंक पावर हाऊस के सामने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में सीआरसी संचालक श्रीमती स्मिता महोबिया, रेडक्रास के कोषाध्यक्ष श्री अशोक मोदी, सह सचिव श्री सुशील जैन, श्री उत्तमचंद जैन, श्री उमेश अग्रवाल, परंपरा ग्रुप से श्री दिव्यांशु गोलछा, श्री मनोज सिंह सहित रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य, वालेंटियर, नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का दिया संदेश*   *- ग्रामीणों को किया गया जागरूक*   राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय…

    Read more

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से गौली यादव पढ़ाई जारी रखने में मिली मदद

    *सेवा की कहानी *- आर्थिक सहायता से शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ाए कदम* राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे