Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया जाएगा किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण

*- अवैध धान के परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश*

 

*- फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को अभी से जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा*

 

*- पटवारियों के हड़ताल से वापस लौटने के बाद राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

*- छमाही परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के लिए टीम गठित करने के निर्देश*

 

*- स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए टीम गठित कर स्थल चिन्हांकित करने के दिए निर्देश*

 

*- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने सक्रियता पूर्वक कार्य करने कहा*

 

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*

 

राजनांदगांव 25 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने आने वाले किसानों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला खाद्य अधिकारी को आपसी समन्वय से टीम गठित कर धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हांकित करने कहा। इससे किसानों को धान विक्रय के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी मिल सकेगी।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान के परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने कहा। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों द्वारा प्रस्तुत दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करने कहा, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो।

कलेक्टर ने फसल चक्र परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अभी से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कम पानी की आवश्यकता वाली दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा। फसल चक्र परिवर्तन से जल संरक्षण, भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों की आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पटवारियों के हड़ताल से वापस लौटने के बाद लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कहा, ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। साथ ही लीज पर दी गई राजगामी कृषि भूमि की जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए छमाही परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने तथा परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने कहा। उन्होंने जिले में विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं एवं तैयारियों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एचपीवी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने महतारी सदन निर्माण के लिए उपयुक्त एवं सुविधाजनक स्थल का चयन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों पर बिजली बिल के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित होने से बिजली बिल में कमी आने के साथ ही शून्य बिजली बिल का लाभ भी मिल सकता है। उन्होंने योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अब तक 17 हजार 234 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 8 हजार 800 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं। कलेक्टर ने शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    अनावश्यक सिजेरियन बन्द हों : डॉ अशोक काले, पुणे ” सामान्य प्राकृतिक प्रसव ” जननी सुरक्षा के लिए आवश्यक सिजेरियन के बाद भी वेज़ाइनल प्रसव संभव

        रायपुर। प्रति वर्ष अनुसार धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा इस वर्ष ” जननी सुरक्षा : प्राकृतिक प्रसव ” विषय पर जागृति मण्डल सभागार में…

    Read more

    रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित

    *राज्य शासन ने आठ सदस्यीय समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों एवं विद्वानों को किया नामांकित*   *8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू