Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक..आओ खेल खेल में पता करें

अजब कबीरधाम गजब कबीरधाम में कुछ न कुछ नया होते रहता है । पीएचई की टंकी घोटाले के बाद इन दिनों बिल्लू बाबा की कृपा से पेपर लेस ट्रांसफर पोस्टिंग का मस्त खेल चल रहा ।
बिल्लू बाबू के जलवे इन दिनों सातवे आसमान पर है उस पर जलवा ऐसा की किसी को मनचाही जगह पानी हो या आना हो या फिर हो कोई और काम तो बिल्लू बाबू के पास सबका इलाज है बस आपको नदिया के पार फ़िल्म सरीखे अपने प्यारे बाबू के पास मिलने जाने नदिया पार नही करना पड़ेगा बल्कि आपका काम रानी दुर्गावती चौक पार करके हो जाएगा । सनद रहे बिल्लू बाबू के दरबार मे खाली हाथ नही जाना है बस 10 किलोग्राम रंगीन कागज की माला और इकच्छानुसार भोग हेतु काजू कतली मिठाई का चढ़ावा चढ़ाना है काम हुआ सफल तो नदिया पार जा हाजरी दे आओ ।
10 किलो रंगीन कागज और 1 किलो काजू कतली की माया के चलते घर पहुंचने के पहले पेपरलेस आर्डर दूर ध्वनि यंत्रों के माध्यम से पहुंच जाएगा । आजकल ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी खबरनवीसो से भी छुपाई जा रही है । लेकिन बाबू के दरबार की मिठाई की खुशबू उड़ते उड़ते खबरनवीसो तक पहुंच ही जाती है ।
बिल्लू बाबू के कारनामे को लेकर चर्चा का बाजार सरगर्म है कि आखिर किसके शह पर बाबू का दरबार सजता है ? चढ़ोत्तरी का प्रसाद किंस किंस की झोली में गिरता है ? अनुसंधान का विषय है । आओ खेल खेल में पता करें ।
चलते चलते :-
अपहरण हुआ धूप का ,पूरी जनता मौन ,
कोहरा थानेदार है , रपट लिखाए कौन ?
#जय_हो 10/5/2025

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बीरन हस्तशिल्प का बच्चों को मिला प्रशिक्षण, बैगा संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    कवर्धा (कबीरधाम) /- कबीरधाम जिले में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति की प्राचीन और पारंपरिक कला ‘बीरन हस्तशिल्प’ को नई पहचान और आजीविका से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री