Ro no D15139/23

जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – मनीषा नगारची

विवरण – प्रार्थिया शीतल तिवारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मौली माता मंदिर के पास रहती है। दिनांक 08.05.2025 को प्रार्थिया अपने परिवार के साथ घर में दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य बरामदा में बैठी थे उसी समय भुवन, पंकज एवं अन्य उनके साथी लोग घर के दरवाजा को लात से मारकर जबरदस्ती घर के अंदर घुसे और प्रार्थिया के बड़े बेटे से बोले की ’’तुम्हे जान से मारकर खत्म कर देगे’’ कहते हुये सभी के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र को पकड़ कर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(2), 3(5), 333, 238, 111 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित वहां उपस्थित अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी भूवन हरपाल एवं पंकज कोहड़े को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से घटना मेें प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त  कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

  • गिरफ्तार आरोपी –

*01. भुवन हरपाल पिता धरम हरपाल उम्र 24 साल निवासी पटेल चौक थाना टिकरपारा रायपुर।*

*02. पंकज कोहड़े पिता राजकिशोर कोहड़े उम्र 28 साल निवासी नंदी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।*

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला