Ro no D15139/23

भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को देखते हुए रायपुर में जनरल परेड

रिपोर्टर – नगारची

दिनांक 09.05.2025 को पुलिस लाईन रायपुर में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। जनरल परेड में जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना/लाईन/यातायात/डॉग स्वायड/एम टी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी सहित विशिष्ट व्यक्तियों के निवास स्थल में लगे गार्ड कमाण्डर सम्मिलित थे।

 

सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण करने के साथ ही एम.टी. शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले *33* अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधि०/कर्म को चेतावनी दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कम्पनी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश व समझाईश देने के साथ ही समस्त अधि./कर्म. को अनुशासित रहने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् बिना किसी सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले 27 कर्मचारियों की ओ. आर. पेशी लिया जाकर प्रकरण का निराकरण भी पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में किया गया एवं  07 अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गयी।

 

इसके साथ ही भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए  सिविल एक्शन टीम एस.डी.आर.एफ.  के द्वारा जनरल परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को  युद्ध के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां जैसे – आपातकालिन सायरन बजने पर, आगजनी की घटना घटित होने पर, प्राथमिक उपचार, घायलो की मदद करना एवं अन्य किसी भी कंटिन्जेसी से निपटने के लिये प्रशिक्षण दिया गया।

 

जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चित श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात(प्रोटोकॉल) डॉ. अनुराग झा, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन झा(भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू रूची वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू नंदीनी ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी, थानों के थाना प्रभारीगण, सशस्त्र बल कम्पनियों के कम्पनी कमाण्डरों सहित कुल 215 अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर