Ro no D15139/23

जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम टेड़ेसरा में आयोजित सुशासन तिहार में जनमन पत्रिका एवं शासन की योजनाओं से संबंधित ब्रोशर का किया गया वितरण

ग्राम टेड़ेसरा की श्रीमती सिया सैनी ने कहा कि जनमन पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं की अच्छी जानकारी
राजनांदगांव 12 मई 2025। जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बजट से मिली रफ्तार, प्रगति की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ एवं सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर का वितरण किया। ग्राम टेड़ेसरा की श्रीमती सिया सैनी ने कहा कि जनमन पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं की अच्छी जानकारी दी गई है। वहीं सुशासन तिहार के संबंध में भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को यह पत्रिका मिलने से वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकते है। इसी तरह श्री केशूराम केवट ने कहा कि जनमन बहुत ही बढिय़ा पत्रिका है। जिसमें छत्तीसगढ़ के बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह खुशी की बात है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा इस पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जनसंपर्क विभाग को धन्यवाद दिया। श्री नंदकुमार साहू ने कहा कि उन्हें जनमन पत्रिका बहुत पसंद आयी। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ ही बजट के बारे में भी जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में बजट के संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं देश का पावर हब बनने को तैयार छत्तीसगढ़, संस्कारों की धरती साहित्य की नगरी यह है राजनांदगांव, हमर कलेवा, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, युनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज में शामिल, छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा, दुनिया ने देखी बस्तर की कला सहित विभिन्न प्रमाणिक जानकारी एवं आलेखों का संग्रह है। वहीं सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर में युवाओं का कल्याण, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, नियद नेल्लानार योजना, पंजीयन विभाग की 10 नई क्रांति, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना, श्री राम लला आयोध्या धाम दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में जानकारी दी गई है।

  • Related Posts

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

    22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*   राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए