Ro no D15139/23

भोपाल की बेटी सोनिया दुबे दीवान बनीं भारत की पहली ‘सर्टिफाइड इमेज मास्टर

भोपाल। इंडियन स्कूल ऑफ इमेज मैनेजमेंट, मुंबई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुश्री सोनिया दुबे दीवान को एसोसिएशन ऑफ इमेज कंसल्टेंट्स इंटरनेशनल (AICI) द्वारा फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘सर्टिफाइड इमेज मास्टर’ (CIM) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह इमेज कंसल्टिंग के क्षेत्र में सर्वोच्च वैश्विक मान्यता मानी जाती है।

इस उपाधि को प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत कठिन और दीर्घकालिक होती है, जिसमें उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, वर्षों का अनुभव और ग्राहकों पर सकारात्मक प्रभाव जैसे कई महत्वपूर्ण मानदंडों को पूरा करना होता है। सोनिया दुबे दीवान यह गौरव हासिल करने वाली न केवल भारत की पहली, बल्कि अब तक की एकमात्र ‘सर्टिफाइड इमेज मास्टर’ हैं। उल्लेखनीय है कि यह उपाधि अब तक विश्व भर में केवल 21 विशेषज्ञों को ही प्राप्त हुई है।

CIM उपाधि एक तरह से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पेशेवर प्रतिबद्धता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव की पहचान है।

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने सोनिया को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ भोपाल या मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। सोनिया की यह उपलब्धि खासतौर पर छोटे शहरों से आने वाली युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो इमेज मैनेजमेंट जैसे उभरते क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।”

प्रो. द्विवेदी ने यह भी कहा कि इमेज मैनेजमेंट के माध्यम से हम व्यक्तित्व को निखारकर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में काम कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

    मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने…

    Read more

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वय और अधिक से अधिक जनसहभागिता की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री