Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक लेकर निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
कांकेर । कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज सुबह समय-सीमा की बैठक आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियां को निर्देशित किया। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से जल्द आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मांग का निराकरण शासन स्तर पर होना है तो इसके लिए आवेदनों को तत्काल संबंधित उच्च कार्यालय को अग्रेषित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी को दिए। इसी तरह सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्रता से प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा वयोवृद्ध जनों का पंजीयन करने और सिकलसेल की स्क्रीनिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने निःशक्तता प्रमाण पत्र फौरी तौर पर जारी के के लिए भी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद-बीज की उपलब्धता में वृद्धि हुई है और किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में कलेक्टर राजस्व, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, वन, नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों में लम्बित आवेदनों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री