Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

 
जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 बच्चों की ईको (ECHO) जांच की गई, जिनमें से 23 गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए चिन्हांकित किया गया है। इन बच्चों का रायपुर स्थित श्री वेंकटेश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क उपचार कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में श्री वेंकटेश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। शिविर के पूर्व जिले के सभी विकासखंडों में संचालित चिरायु दलों द्वारा जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का चिन्हांकन किया गया था। बच्चों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें शिविर में जांच के लिए बुलाया गया।
शिविर में बच्चों की ईको जांच के साथ चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार सोनोग्राफी, ईसीजी एवं एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांच भी कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आगे के उपचार के संबंध में परामर्श दिया। साथ ही बच्चों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
बच्चों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विकासखंडों से जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई थी। शिविर के दौरान उनके लिए भोजन, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों एवं विकासात्मक विलंब की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में चिरायु दलों द्वारा नियमित रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता, एम.एस. मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर.सी. आर्या, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.के. रेलवानी, श्री वेंकटेश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर के हार्ट एवं वेस्कुलर सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल, आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, श्री विवेक चंद्राकर, राकेश प्रजापति, प्रवेल सिंह सहित जिले के सभी विकासखंडों के चिरायु दल के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 06 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 06 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।परियोजना अधिकारी ने बताया कि सेक्टर भगवानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलसेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र महादेवपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।नियुक्ति से संबंधित विस्तृत शर्तों, पात्रता एवं आवश्यक अर्हताओं की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने सरगुजा में डीडीएचआई प्रोग्राम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान और दुर्घटनास्थलों में सुधार की दी जानकारी सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर कम करने पर जोर…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी