Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में उन्नति महिला समूह को मिला मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ

रायपुर, 13 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है और नवीन आवेदनों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम चिपावण्ड में आयोजित समाधान शिविर के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन प्रसार कार्यक्रम अंतर्गत उन्नति महिला स्व-सहायता समूह को मछली पकड़ने का जाल प्रदाय किया गया।

समूह की अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 में 14 सदस्यों के साथ समूह की शुरुआत की गई थी। सभी सदस्यों ने आजीविका के लिए मछली पालन को एक नए कार्य के रूप में अपनाया। उन्होंने ग्राम के तालाब को समूह के नाम स्वीकृत कराकर मछली पालन शुरू किया। बीते तीन वर्षों से सभी सदस्य इस कार्य में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं और इससे एक सीजन में लगभग 45 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मछली पालन एक ऐसा कार्य है, जिसे घर के अन्य कार्यों और खेती के साथ आसानी से किया जा सकता है। समूह के सभी सदस्य अब इस कार्य को और विस्तार देना चाहती हैं, जिसके तहत विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाधान शिविर में उक्त आवेदन के निराकरण उपरांत समूह को मछली जाल प्रदाय किया गया। इसी प्रकार ग्राम चिपावण्ड निवासी श्री चौतूराम नेताम को भी मछली जाल प्रदाय किया गया।

श्री चौतूराम द्वारा द्वारा स्वयं के 01 एकड़ के तालाब पर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। मछली जाल प्राप्त होने पर सभी हितग्राहियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इससे उन्हें सहूलियत मिलेगी तथा मछली पालन कार्य को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?