Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर अजीत वसंत

पेंशन,राशनकार्ड और वन अधिकार पत्र के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश
राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों का समय पर निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त पेंशन,वन अधिकार और राशनकार्ड के आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांग विद्यालय और वृद्धाश्रम की जानकारी लेते हुए सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय अवधि में किया जाए।एक माह के ऊपर लंबित प्रकरण शून्य रखे जाएं। उन्होंने राशनकार्ड,वन अधिकार पत्र,पेंशन के प्रकरणों की मॉनिटरिंग के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए।  कलेक्टर ने समाधान शिविर से पूर्व सम्बंधित ग्राम पंचायतों के आवेदकों के आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने लोक सेवा केंद्र अंतर्गत प्राप्त जाति, निवास,आमदनी सहित अन्य प्रमाणपत्रों के आवेदनों को समय-सीमा में जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों सहित आंगनबाड़ी केंद्र से इस सत्र में विद्यालय जाने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों का जाति प्रमाणपत्र शीघ्र बनाए जाए। कलेक्टर ने विभागीय जाँच के प्रकरणों में हुई कार्यवाही की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही को पारदर्शिता के साथ शासन के निर्देशानुसार समय सीमा में करने के निर्देश डीईओ को दिए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, वयवन्दन कार्ड की समीक्षा करते हुए वयवन्दन कार्ड में आधार अपडेटेशन के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत मृत्यु दिनाँक से सात दिवस के भीतर प्रकरण दर्ज करने और पीड़ित को समय पर मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने बाल सम्प्रेषण गृह के संचालन और पहुँच मार्ग के संबंध में नगर निगम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण करने  के निर्देश दिए।  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम, अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राजस्व सम्बंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा-बटांकन के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने विवादित और मसाहती वाले प्रकरणों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रुटि सुधार के प्रकरणों में गंभीरता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग की भी जिम्मेदारी बनती है कि राजस्व रिकार्ड त्रुटि रहित हो। उन्होंने पुराने राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र अन्तर्गत प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

      कोरबा, 31 अक्टूबर 2026/डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए डीएमएफटी कोरबा की पहल) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं नीट एवं जेईई…

    Read more

    जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

      कोरबा, 31 अक्टूबर 2026/युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, कोरबा द्वारा 3 नवंबर 2026 को श्री अग्रसेन…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम