Ro no D15139/23

समाधान शिविर में दिव्यांग सुंदरी पोयाम को मिला पढ़ाई हेतु मोबाइल

लर्निंग लाइसेंस, किसान किताब, श्रमिक कार्ड, जाति और निवास प्रमाण का भी किया वितरण
अपने आवेदन का त्वरित निराकरण के लिए लाभार्थियों ने की प्रदेश सरकार का जताया आभार

जगदलपुर, 14 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिए गए आवेदनों का तीसरे चरण के समाधान शिविर में त्वरित निराकरण सहित जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के फलस्वरूप लाभार्थियों में हर्ष है। समाधान शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा पुजारी पारा कोडेनार निवासी दिव्यांग सुंदरी पोयाम को पढ़ाई के लिए दिया गया, उसने सुशासन तिहार में आवेदन कर मोबाइल की माँग की थी । बड़े किलेपाल में आयोजित शिविर में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल के हाथों सुंदरी को मोबाइल दिया गया ।
शिविर में  बड़े किलेपाल के निवासी सोमू मुचाकी, जोगेश्वर कवासी, किशन कुमार कर्मा को लर्निंग लाइसेंस परिवहन विभाग के द्वारा प्रदान किया गया । इसी प्रकार कुमारसाडरा के जयबत्ती ने किसान किताब के द्वितीय प्रति हेतु आवेदन किया था उसे भी शिविर में प्रदान किया गया, त्वरित पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
बड़े किलेपाल नंदू, ब्रिजेश,  असवीन और कोडेनार के महेश  सहित 150 लोगों का राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र बनाया गया था उसका वितरण करने के दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के त्वरित समाधान कार्यवाही के लिए आभार जताया गया।
सुशासन तिहार के तहत ग्राम कुमारसाडरा निवासी ललिता  सेठीया, मनुराम  ने भी श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया था समाधान शिविर में इनके आवेदन पर कार्यवाही कर विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड बनाया गया। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन के लिए दिए गए आवेदन के आधार पर दो हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसके लिए उक्त दोनों बुजुर्गों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। साथ ही अन्य योजनाओं से भी पात्र  हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

  • Related Posts

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

    रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी