Ro no D15139/23

जिला खनिज न्यास निधि और बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अंतर्गत स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों को मई माह के अंत तक करवाएं पूर्ण -कलेक्टर हरिस एस

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर, 14 मई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि जिला खनिज न्यास निधि और बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अंतर्गत स्वीकृत देवगुड़ी, मातागुडी के विकास तथा अन्य प्रगतिरत कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करवाएं इसके अलावा ग्रामों में विकास कार्यों का पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी और क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भंडारण का परीक्षण करें। कलेक्टर श्री हरिस ने मंगलवार की शाम को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में निर्देशित किया ।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, जन शिकायत पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में सुशासन तिहार के लिए शासन से प्राप्त फार्मेट में विभागों द्वारा डेटा अपलोड की जा रही उसकी समीक्षा भी किए। डीएमएफटी अंतर्गत अपूर्ण कार्यों का विभागवार एवं जनपद वार प्रगति की समीक्षा किए, वित्तीय वर्षों के आधार पर विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी में पेयजल सुविधा, शौचालय निर्माण और  शून्य से छह वर्ष के बच्चों का सेल्फ आधार की जानकारी देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा की प्रगति के साथ पीएम किसान सम्मान निधि  हेतु पंजीयन,इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों में भंडारण, भंडारण हेतु डीडी राशि की जमा की स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड की अद्यतन प्रगति, बैंक में पशुधन, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी के प्रकरणों में प्रगति की समीक्षा किए। स्कूल शिक्षा से मुख्य मंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र द्वारा किए कार्यवाही की समीक्षा किए। स्वास्थ्य विभाग से सिकल सेल का जाँच और उपचार की समीक्षा करते हुए कैम्प आयोजित कर जुलाई माह तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की प्रगति, आत्मसमर्पित एवं नक्सल पीड़ितों को योजनाओं के लाभ और सुविधा  देने पर चर्चा किया गया। समय सीमा के अन्य प्रकरण पर चर्चाकर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन,  वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

    रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर