Ro no D15139/23

एनआरएफएमटीटीआई को कृषि ट्रैक्टरों के लिए सीएमवीआर परीक्षण की मंजूरी मिली

नई दिल्ली । उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (एनआरएफएमटीटीआई), हिसार (हरियाणा) ने कृषि ट्रैक्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) परीक्षण अनुमोदन और कृषि ट्रैक्टरों और फसलों की कटाई और थ्रेसिंग से संबंधित कम्बाइन हार्वेस्टरों के केंद्रीय मोटर वाहन नियम परीक्षण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड की मान्यता प्राप्त की है।
कृषि मशीनरी के प्रशिक्षण एवं परीक्षण में अग्रणी संस्थान एनआरएफएमटीटीआई, टीटीसी, हिसार, कंबाइन हार्वेस्टर के अतिरिक्त कृषि ट्रैक्टरों के लिए केन्द्रीय मोटर वाहन नियम परीक्षण हेतु अनुमोदित एजेंसी बन गई है।
इसे कृषि ट्रैक्टर और कम्बाइन हार्वेस्टर दोनों के सीएमवीआर परीक्षण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से भी मान्यता मिल गई है।
इससे उत्तरी भारत के ट्रैक्टर निर्माताओं को अपने ट्रैक्टरों के सीएमवीआर अनुपालन के लिए इस निकटवर्ती संस्थान में परीक्षण कराने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त एनएबीएल मान्यता के तहत कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के सीएमवीआर प्रमाणन से दुनिया भर में परीक्षण की विश्वसनीयता और स्वीकार्यता भी बढ़ेगी।

  • Related Posts

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेल-बैलेट यानी डाक से वोट डालने के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की उस…

    Read more

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    Iran US War: ईरान के साथ जारी युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच, अमेरिका, इजराइल और 7 अरब देशों के शीर्ष सैन्य कमांडरों की जर्मनी में एक…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय