Ro no D15139/23

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रहा है जनजीवन

*प्रधानमंत्री आवास योजना से शंकर का सपना हुआ साकार*

रायपुर, 15 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कांकेर जिले के पखांजूर विकासखण्ड के ग्राम पीवी 93 सिरपुर निवासी श्री शंकर बरकंदाज ने समाधान शिविर के मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हुए परिवर्तन की जानकारी दी।

अतिसंवेदनशील ग्राम छोटेबेठिया में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में श्री शंकर बरकंदाज ने बताया कि वे अत्यंत गरीब परिवार से हैं तथा पहले कच्चे मकान में रहने को विवश थे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति दुर्बल होने के कारण पक्के मकान का निर्माण कर पाना उनके लिए असंभव था। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनका प्रकरण स्वीकृत हुआ, जिसके फलस्वरूप आज उनका अपना पक्का मकान पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है।

श्री बरकंदाज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें और उनके परिवार को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान किया है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि पहले उनका जीवन कच्चे मकान की सीलन, असुरक्षा और कष्टों से भरा हुआ था, किन्तु अब इस योजना के अंतर्गत मिले आवास के कारण वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे असंख्य जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण बनकर आई है। समाधान शिविर में श्री शंकर ने अन्य ग्रामीणों को भी योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की   रायपुर. 21 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी