Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ग्राम बेलगांव में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

सुशासन तिहार 2025
– कलेक्टर ने जनसामान्य से रूबरू होकर समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना, अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निराकरण के निर्देश दिए
– नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई
– ग्रामीणों ने रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया
राजनांदगांव 15 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार कलस्टर में जुड़े ग्रामों के जनसामान्य की समस्याओं का समाधान शिविर में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजना महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि, राशन कार्ड, जन जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे है। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे जनसामान्य से रूबरू हुए एवं उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस से स्टाल का अवलोकन करने तथा अधिक से अधिक शासन की योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शिविर में ग्राम पंचायत बेलगांव, ठाकुरटोला को, कोलेन्द्रा, नागतर्रा, घुसेरा, हरनसिंधी, अछोली, करवारी, माड़ीतराई, जटकन्हार, पलान्दुर, कुसमी, छीपा, कोलिहापुरी छी के ग्रामीणों से प्राप्त मांगों एवं शिकायतों के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
समाधान शिविर में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी अधिकारियों द्वारा वाचन कर दिया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाया तथा आधार अपडेशन भी करवाया। शिविर में किसान के्रडिट कार्ड के हितग्राहियों को केसीसी ऋण चेक का वितरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हिराराम वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे, जनपद सदस्य श्री गुलशन कुमार लिलहारे, सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव श्री कौशल चंद्रवंशी, एसडीएम श्री मनोज मरकाम, जनपद सीईओ श्री आलोक राजपुते सहित अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?