Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही,सचिव निलंबित

रायपुर,15 मई 2025/ बलौदाबाजार जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव में रूचि नहीं लेने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वच्छ भारत मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक शौचालयों के रख -रखाव में कोताही बरतने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झीपन के सचिव शिवप्रसाद साहु के द्वारा शासन की महत्त्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय के रख- रखाव में किसी प्रकार की रूचि नहीं लेना और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत ग्राम पंचायत सचिव शिवप्रसाद साहु को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत झीपन का अतिरिक्त प्रभार संजय कुमार वर्मा ग्राम पंचायत सचिव भटभेरा को दिया गया है। निलंबन अवधि में शिवप्रसाद साहु का मुख्यालय जनपद पंचायत सिमगा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका

      राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ रायपुर, 28 नवंबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* *छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक उपयोग के लिए सामूहिक प्रयासों का…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर