Ro no D15139/23

जामुन साहू ने अपनाया सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्त्रोत

धमतरी । बिहान से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर तो हो ही रहीं हैं, बल्बि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ रहीं हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं हैं। धमतरी के ग्राम पंचायत लिमतरा की जय शिव शक्ति स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती जामुन साहू भी बिहान से जुड़ने के बाद सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय को अपनाया। श्रीमती साहू बतातीं हैं कि वह बिहान समूह के साथ-साथ आंचल महिला संकुल स्तरीय संगठन सम्बलपुर से भी जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद वे रिसोर्स बुक कीपर का काम किया। उन्हें इससे भी ज्यादा आगे बढ़ने की जिज्ञासा होने लगी। उनकी जिज्ञासा ने उन्हें सेंट्रिंग प्लेट का व्यवसाय करने की ओर बढ़ाया। जामुन साहू ने समूह के माध्यम से 10 हजार रुपए का बैंक ऋण और 60 हजार रुपए का सीआईएफ ऋण लेकर 3 हजार वर्गफीट सेंट्रिंग प्लेट खरीदी। वे बतातीं हैं कि वह इन सेंट्रिंग प्लेटां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान के लिए किराए से देतीं हैं। इन आवासों को तैयार करने में सेंट्रिंग प्लेट की आवश्यकता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में बनाए जा रहे पक्के मकानों के लिए सेंट्रिंग प्लेट का एडवांस बुकिंग मिलने से उन्हें सालभर में औसत डेढ़ लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है। इससे बैंक ऋण तो अदा हो ही गया है और रोजगार भी मिल रहा है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की ओर लगातार आगे बढ़ रही हैं। जामुन साहू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रूपये मिलते हैं, जिससे वे अन्य खर्चें करतीं हैं। जामुन साहू अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गईं हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2026/  (IMNB NEWS AGENCY ) प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

      रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी