Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने भखारा कृषि साख समिति का किया औचक निरीक्षण

खाद-बीज का उठाव तेज करने के दिए निर्देश

धमतरी 16 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज भखारा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में मौजूद किसानों से बीज-खाद के उठाव के बारे में पूछताछ की। श्री मिश्रा ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड के उपयोग के बारे में भी पूछा। उन्होंने किसानों को अभी से ही बीज-खाद का उठाव करने की समझाईश दी, ताकि गोदाम खाली होने पर और बीज-खाद मंगाए जा सकें। श्री मिश्रा ने साख सहकारी समिति के प्रबंधक से आगामी खरीफ मौसम के लिए बीज और खाद भण्डारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के बड़े किसानों सहित जिन किसानों के घर या खलिहान में खाद-बीज रखने के लिए पर्याप्त स्थान हो, उन्हें प्रोत्साहित कर अभी से ही खाद-बीज का उठाव कराया जाए। उन्होंने इसके लिए कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और किसानों को जरूरी सलाह देने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि समितियों में अभी भण्डारित किए गए बीज-खाद का जितने जल्दी उठाव होगा, उतनी ही जल्दी मांग अनुसार और बीज-खाद के लिए राज्य स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू और अन्य अधिकारियों को निजी दुकानों में भी बीज-खाद के भण्डारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने किसी भी स्थिति में निजी दुकानों से गुणवत्ताहीन बीज और अमानक खाद की बिक्री नहीं करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीज और खाद का अधिक मात्रा में अवैध भण्डारण कर रखने और कालाबाजारी करने वाली सभी दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री नभसिंह कोसले भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जीवन की अंतिम विदाई के बाद भी रोशन रहेगी दुनिया

    सेवा संकल्प अभियान : नेत्रदान की पुनीत पहल, स्व. सालिक राम साहू के परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल   धमतरी, 21 सितंबर 2026। जीवन की अंतिम विदाई भी…

    Read more

    साइकिल के पहियों पर सपनों की उड़ान, रुद्री से गंगरेल तक गूंजा बेटियों के हौसले का संदेश

    समीरा खान ने कहा—अपने सपनों के लिए साहस के साथ आगे बढ़ें, गलत लगे तो आवाज उठाने से न हिचकें   गंगरेल में बालिकाओं ने साझा किए अपने सपने और…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी