Ro no D15139/23

29.700 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री एवं 2 दो पहिया वाहन जप्त

राजनांदगांव 17 मई 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत 29.700 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री एवं 2 दो पहिया वाहन जप्त किया गया है। जिसमें तुमडीलेवा नाला के पास शिक्षक कॉलोनी स्टेशनपारा चिखली निवासी मुकेश साहू के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 35 पाव कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन टीव्हीएस जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी-08-बीयू-6955 पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया। इसी तरह नया ढाबा रोड किनारे रामचन्द्र साहू के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 32 पाव कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर जप्त किया गया। इसके साथ ही ठेकुआ रोड किनारे झाड़ी के पास अज्ञात देशी मदिरा प्लेन 50 पाव कुल मात्रा 9 बल्क लीटर जप्त किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव-पूर्व श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी आरक्षक श्री ताम्रध्वज ठाकुर व श्री आर्यन ठाकुर, श्री दीपक गुप्ता, श्री सुरेश शामिल थे।
आबकारी विभाग द्वारा भकुर्रा से अटरा मार्ग में डिगेश्वर पटेल के कब्जे से 100 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल मात्रा 18 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी-08-जे-7184 पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके शामिल थे। एक अन्य प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी, श्री किशोरी कुमरे, श्री दीपक सिन्हा द्वारा डोंगरगांव मदिरा दुकान से साकरदहरा कन्हारपुरी कच्ची रोड नाली के पास अज्ञात 48 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 8.640 बल्क लीटर जप्त किया गया। इन सभी अवैध मदिरा परिवहन करने वाले एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

  • Related Posts

    विद्यालयों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन – बालकों के लैंगिक शोषण और लैंगिक दुरूपयोग जघन्य अपराध

      राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मागदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान का प्रथम चरण के…

    Read more

    जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को

    राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2026 को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में जिला स्तरीय…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम