Ro no D15139/23

थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत ईरानीडेरा स्थित मकान में गांजा बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

मनीषा नगारची (रायपुर ब्यूरो )

रायपुर पुलिस थाना पण्डरी

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 16.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत ईरानी डेरा स्थित 01 मकान में कुछ व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार सिंह(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों को गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान को चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित मिले जिन्होने पूछताछ में अपना नाम शंकर ताण्डी एवं जायद हुसैन उर्फ शाहरूख निवासी पण्डरी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को महासमुंद से खरीद कर ईरानी डेरा निवासी नूरजहां हेतु लाना बताया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 02 किलो 470 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी शंकर ताण्डी तथा जायद उर्फ शाहरूख हुसैन पूर्व में मारपीट एवं नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

महिला आरोपी नूरजहां फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. शंकर ताण्डी पिता लालमन ताण्डी उम्र 27 साल निवासी बि.एस.यू.पी कॉलोनी, 22/12 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

02. जायद हुसैन उर्फ शाहरूख पिता सराफत अली उम्र 31 साल निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी ईरानी डेरा दलदल सिंवनी ब्लॉक नं. 14 म.नं. 5 थाना पण्डरी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पण्डरी से निरीक्षक कमलेश देवांगन प्रभारी थाना पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, राजकुमार देवांगन, कलेश्वर कश्यप, विजय बंजारे तथा थाना पण्डरी से उनि कमल किशोर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

आरोपी शंकर ताण्डी एवं जायद उर्फ शाहरूख हुसैन पूर्व में मारपीट एवं नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में रह चुके है जेल निरूद्ध।

 

 प्रकरण में महिला आरोपी नूरजहां फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किए जा रहे है हर संभव प्रयास।

 

 आरोपियों के कब्जे से 02 किलो 470 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 

 आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 

 

  • Related Posts

    राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र…

      उम्दा रंग संयोजन, गुणवत्ता के नागरिक हुए कायल सुंदर वस्त्रों में बिखरी इंद्रधनुषी छटा लोकप्रिय माहेश्वरी, चंदेरी, मधुबनी, मूगा सिल्क वर्क की खुबसूरत साड़ियां लोगों की बनी पसंद रायपुर,…

    Read more

    राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत

      शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, नवाचार और प्रदेश की उपलब्धियों को करीब से जाना राज्योत्सव विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और रचनात्मक पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अवसर-कुलपति…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?