Ro no D15139/23

राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत

 

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, नवाचार और प्रदेश की उपलब्धियों को करीब से जाना

राज्योत्सव विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और रचनात्मक पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अवसर-कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल

रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित प्रदर्शनी में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्रदेश की विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और शासन की योजनाओं, शैक्षणिक नवाचारों तथा आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाओं के बारे में जाना। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने उच्च शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक नवाचारों तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदर्शनी में उपलब्ध जानकारियों का अध्ययन करने और उन्हें अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और उपलब्धियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। यहां विद्यार्थियों को समाज, संस्कृति, प्रशासन, विकास और जनसंचार के विभिन्न आयामों को प्रत्यक्ष रूप से जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए ऐसे आयोजन विशेष रूप से उपयोगी हैं, क्योंकि इससे उनकी अवलोकन क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक भ्रमण के अनुभवों को अपने अध्ययन, शोध और रचनात्मक पत्रकारिता से जोड़ने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। इससे उनका ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यावसायिक समझ व्यापक होती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता ने कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल का स्वागत किया तथा प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा से संबंधित गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान श्रीमती लीली दयाल, विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र कुमार शर्मा, अतिथि शिक्षक डॉ. कपिल देव प्रजापति, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, श्री जीतेन्द्र श्रीवास सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    पैतृक ग्राम भेंडरा पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स   रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगा समापन समारोह, राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं*   *पद्मश्री उषा बारले की प्रस्तुति और प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?