Ro no D15139/23

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

*स्वच्छता दीदियों को सौपी ई-रिक्शों की चाबी, हरी झण्डी दिखाकर ई-रिक्शों को काम पर किया रवाना*

रायपुर, 18 मई 2025/ उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहती है, उन्हीं के परिश्रम एवं योगदान से हमारा शहर स्वच्छ-साफ नजर आता है तथा गदंगी व कचरे से मुक्त होता है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समूचा देश स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुआ है, स्वच्छता के महत्व को गंभीरता से समझा गया है।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज नगर निगम कोरबा के केन्द्रीय भण्डारगृह में आयोजित ई-रिक्शों के लोकार्पण व वितरण कार्यक्रम के दौरान कही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था हेतु लगभग 01 करोड़ रूपये की लागत से 15वे वित्त आयोग मद के अंतर्गत 28 नग ई-रिक्शों का क्रय किया गया है, आज निगम के केन्द्रीय भण्डारगृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी 28 ई-रिक्शों का लोकार्पण करते हुए रिक्शों को निगम के स्वच्छता वाहन बेडे़ में शामिल किया, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण व स्वच्छता दीदियॉं उपस्थित थी। इस मौके पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शा मिलने पर अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने कार्य में ई-रिक्शों का उपयोग किए जाने से उनके समय व श्रम की बचत होगी तथा काम में ज्यादा आसानी होगी, मेनुअल रिक्शे के माध्यम से कार्य करने पर ज्यादा मेहनत लगती है तथा समय भी ज्यादा खर्च होता है। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गाे के हित में क्रियान्वित कराई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने व योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगां को दिलाने हेतु सबका आव्हान किया।

*ई-रिक्शों से परिश्रम कम व काम होगा ज्यादा*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण के कार्य में जब स्वच्छता दीदियों के द्वारा ई-रिक्शों का उपयोग किया जाएगा तो वे कम परिश्रम से अधिक काम कर सकेंगी तथा काम में अत्यंत सहूलियत होगी। उन्होने कहा कि यह एक अत्यंत आवश्यक संसाधन है, अभी लगभग 02 करोड़ रूपये से और रिक्शें मंगाए जाएंगे तथा शीघ्र ही वह समय आएगा, जब डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण का शत प्रतिशत कार्य ई-रिक्शों के माध्यम से होगा।

*स्वच्छता दीदियों को सौपी चाबी, दिखाई हरी झण्डी*

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित उपस्थित अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शों की चाबी सौपी तथा हरी झण्डी दिखाकर इन ई-रिक्शों को कार्य हेतु रवाना किया, वहीं ई-रिक्शों को पाकर स्वच्छता दीदियों ने अपनी हार्दिक खुशी का इजहार किया, स्वच्छता दीदियों ने कहा कि ई-रिक्शों के माध्यम से जब हम घर-घर जाकर कचरे के संग्रहण का कार्य करेंगी तो हमें कार्य में बहुत ज्यादा आसानी होगी, हमारे श्रम व समय की बचत होगी, हमें जो यह सुविधा आज प्रदान की जा रही है, उसके लिए हम उद्योग मंत्री श्री देवांगन, महापौर श्रीमती राजपूत सहित निगम के सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करती हैं।

इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही प्रभारी आयुक्त विनय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजयसिंह गोंड़, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, सुनीता चौहान, योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, रामेश्वर सिंह कंवर, के अलावा स्वच्छता सुपरवाईजर व स्वच्छता दीदियॉं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र…

      उम्दा रंग संयोजन, गुणवत्ता के नागरिक हुए कायल सुंदर वस्त्रों में बिखरी इंद्रधनुषी छटा लोकप्रिय माहेश्वरी, चंदेरी, मधुबनी, मूगा सिल्क वर्क की खुबसूरत साड़ियां लोगों की बनी पसंद रायपुर,…

    Read more

    राज्योत्सव में पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत

      शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा, नवाचार और प्रदेश की उपलब्धियों को करीब से जाना राज्योत्सव विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और रचनात्मक पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अवसर-कुलपति…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?