Ro no D15139/23

चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा की अध्यक्षता में समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न

*परंपरागत व्यवसाय को पुनर्जीवित करने पर दिया जोर*

रायपुर, 19 मई 2025/ छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष, श्री ध्रुव कुमार मिर्धा की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में समाज प्रमुखों की सामाजिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बोर्ड के सचिव श्री संकल्प साहू सहित श्री कृष्ण कुमार रायकर बिलासपुर, श्री धर्मेन्द्र चौरे, गरियाबंद, श्री विजय मेहरा, बिलासपुर, श्री खेमराज बाकरे रायपुर, श्री बुद्धेश्वर सोनवानी महासमुन्द, श्री के. एल. टान्डेकर राजनांदगांव एवं समाज के अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने बोर्ड के कार्य एवं उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया की राज्य में चर्म शिल्पकार को शासन की योजनाओं के माध्यम से स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्नत प्रशिक्षण एवं उन्नत तकनीकी उपकरण प्रदान करना, चर्म शिल्पकार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करना, स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण स्वीकृत करवाना है। श्री मिर्धा द्वारा पूर्व में मूलरूप से परंपरागत कार्य को छोड़ चुके व्यक्ति के लिये पुनः कार्य पुनर्जीवित करने के संबंध में समाज प्रमुखों से सुझाव मांगा गया।

समाज प्रमुखों के द्वारा स्थानीय संसाधन उपलब्ध कराते हुये छोटे-छोटे चर्म शिल्पकारों को नगर निगम, नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी गुमटी, छोटा पक्का दुकान उपलब्ध करने, मृत्त पशुओं के अवशेषों के संरक्षण, संवर्धन एवं निस्तारण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकी का उपयोग करना, चर्म शिल्प में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन देने एवं ज्ञान, कौशल उन्नयन करने संबंधी सुझाव प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती

    6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति* रायपुर, 15 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़…

    Read more

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*   *देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री