Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा भू-जल संवर्धन मिशन, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे मिशन का शुभारंभ*

*हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग, विभिन्न विभाग और विशेषज्ञ जल संरक्षण पर करेंगे मंथन*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा, नगरीय निकायों में जल संरक्षण की कार्ययोजना भी साझा करेंगे*

रायपुर. 19 मई 2025. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 मई को इसका शुभारंभ करेंगे। मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी काम किए जाएंगे। भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ के मौके पर हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग, राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा विशेषज्ञ जल संरक्षण, इसके उपायों और परिणामों पर मंथन भी करेंगे।

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 मई को दोपहर तीन बजे से आयोजित भू-जल संरक्षण मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विशेषज्ञ जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव इस दौरान शहरों में जल संरक्षण पर विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। वे प्रदेश के नगरीय निकायों में जल संरक्षण की भावी कार्ययोजना भी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वितीय सत्र में शाम छह बजे मिशन का शुभारंभ करेंगे। वे नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम में भू-जल संवर्धन मिशन के ब्रोशर का विमोचन और इस पर तैयार वीडियो भी लॉन्च करेंगे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोती लाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम सत्र में देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ एवं अधिकारी भू-जल एवं वर्षा जल संरक्षण पर देश-विदेश में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके परिणामों पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ में इसके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 20 मई को दोपहर तीन बजे इस सत्र का शुभारंभ करेंगे।

इस सत्र में प्रदेश के ख्याति प्राप्त हाइड्रोलॉजिस्ट रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग की जरूरत, उत्कृष्ट कार्ययोजना और बेस्ट प्रेक्टिसेस पर जानकारी देंगे। क्रेडाई के कॉलोनाइजर्स कॉलोनियों में तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि उद्योगों में भू-जल संचय के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रस्तुतिकरण देंगे। वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी भू-जल एवं वर्षा जल के संरक्षण के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा उनके परिणामों को प्रस्तुत करेंगे।

डॉ. बसवराजु ने बताया कि प्रथम सत्र में गुजरात के सूरत म्युनिसिपल कार्पोरेशन की विशेषज्ञ टीम एवं शुभारंभ सत्र के विशेष आमंत्रित वक्ता भारत के वॉटरमैन श्री राजेन्द्र सिंह जल संरक्षण की रणनीति साझा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भू-जल एवं वर्षा जल संरक्षण पर अपनी प्रस्तुतिकरण के बाद प्रतिभागियों से खुली चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में शाम छह बजे भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, विशेषज्ञों, समाजसेवियों तथा स्वयंसेवी संगठनों से भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    कुरूद में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

    खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में…

    Read more

    पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, गजेंद्र ने लिखा: “बच्चे हमारा भविष्य हैं”

    “हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती” : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव   विधार्थियों की हर जायज़ माँग पूरी करने का दिलाया भरोसा —-…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक