Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा
विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर बनाए आत्मनिर्भर
बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसके लिए की जा रही विशेष पहल
आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 19 मई 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप सचिव श्री बी. के. राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, सभी जनपद सीईओ और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकता, सहायिका और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के छात्रावास-आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूरा करने के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बैठक में बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा और उनकी जरूरतों का  विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान चलाया जा रहा हैं और जल को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की पहल की जा रही है। सभी शासकीय और अशासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
प्रमुख सचिव ने पीएम जन मन योजना और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने योजना के तहत 25 प्रकार की योजना का लाभ गांव, कस्बों  तक पहुंचाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति, बिजली की सुविधा, दूरस्थ अंचलों और बसाहटो तक सौर सुजला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड, जन-धन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, राशनकार्ड का लाभ सभी परिवारों को देने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला है। यहां पर पर्यटन के तहत पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी दी जा सकती है, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उद्यान विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के तहत सब्जियों के बीज, मछली पालन, खेती की आधुनिक पद्धति सहित योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा।
प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि आश्रम छात्रावास के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय से पहले छात्रवृत्ति मिल सके।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर युवाओं ने रखे विचार

    जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/मेरा युवा भारत  जशपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकसित भारत युवा नेता संवाद  के तहत जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद…

    Read more

    जशपुर में 11 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह, करमा महोत्सव होगा मुख्य आकर्षण

    जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत जिले में 11 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?