Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सुशासन शिविर और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जशपुरनगर 19 मई 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विकास खंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीईओ ने सुशासन शिविरों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 21 मई को ग्राम दोकड़ा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित दौरे के संबंध में जनपद सीईओ को समुचित तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पत्थलगांव, मनोरा, बगीचा, फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंडों में पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिओ टैगिंग, रूफकास्ट, स्वीकृति आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वर्ष 2021-22 के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिन विकासखंडों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के बाद रीसाइक्लिंग प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है, वहाँ शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
जिले में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए जनपद सीईओ को कार्ययोजना तैयार करने हेतु कहा गया। एनआरएल अंतर्गत बैंक मेले और मुद्रा लोन वितरण की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने कहा। जिससे हितग्राही आत्मनिर्भर हो सके। वहीं नए स्व-सहायता समूह बनाकर महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ सशक्त हो सके।
बैठक में विकासखंडवार साप्ताहिक रिपोर्ट की समीक्षा की गई। अमृत सरोवर एवं हैंडपंप के समीप सोखता गड्ढों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ श्री प्रदीप राठिया, उप संचालक सुश्री कुसुम बाड़ा सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

    एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर 12 सितंबर 2026/ आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल…

    Read more

    जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

      सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात