Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवन की संजीवनी

– बोन मेरो ट्रांसप्लांट से साधुराम साहू को मिला नया जीवन
– परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार
राजनांदगांव 19 मई 2025। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर और जटिल बीमारियों से पीडि़त आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक जीवनदायिनी योजना साबित हो रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महंगे इलाजों के लिए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त कर सकें। ऐसी ही एक कहानी राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार निवासी श्री साधुराम साहू की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। जिससे उनका बोन मेरो ट्रांसप्लांट संभव हो सका। यह सहायता उनके लिए सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उनके लिए पुनर्जन्म साबित हुआ।
श्री साधुराम साहू के पुत्र श्री अमर लाल साहू ने बताया कि उनके पिता को जनवरी 2024 में खेत में काम करते समय उनके कमर में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या बताई और किसी अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करने की सलाह दी। उसके बाद उन्हें रायपुर के बालको मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी। साथ ही इलाज के लिए कुल खर्च लगभग 15 से 17 लाख रूपए आंका गया, जो एक किसान परिवार के लिए अत्यंत कठिन चुनौती थी।
इसी बीच श्री साधुराम साहू बालको मेडिकल सेंटर रायपुर से उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने पर शासन से हमें 4 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई। यह राशि इलाज के लिए संजीवनी सिद्ध हुई। सितंबर 2024 में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर में उनका सफल बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया गया। वर्तमान में श्री साधुराम साहू की तबीयत पहले से बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें भारी कार्यों से परहेज करने की सलाह दी है और समय-समय पर जांच की जा रही है। उनके पुत्र अमर लाल साहू कहते हैं कि हमारे लिए यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि जीवन की दूसरी शुरूआत है। अगर सरकार की मदद नहीं मिलती, तो हम अपने पिता के इलाज के लिए सोच नहीं पाते। सरकार ने हमें हिम्मत दी और आज वह स्वस्थ हैं। इसके लिए हम पूरे परिवार की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ