Ro no D15139/23

शिक्षक ही गढ़ते हैं बच्चों के जीवन की दिशा : डॉ. वर्णिका शर्मा

*मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम में शिक्षकों को बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*

रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में ’’मोर मयारू गुरूजी’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले के 77 शिक्षकों ने सहभागिता की और बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों के मानसिक विकास एवं शिक्षकों की भूमिका पर गहन विमर्श हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, जब बच्चा पांच वर्ष का होता है, तब माता-पिता उसे शिक्षकों के हवाले कर देते हैं। इसके बाद उसके जीवन की दिशा और सोच को आकार देने का कार्य शिक्षक करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे इस भूमिका को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाएं। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक मिशन है, जिसका उद्देश्य है बच्चों को सशक्त, आत्मविश्वासी और नैतिक नागरिक के रूप में गढ़ना। उन्होंने आयोग द्वारा ऐसे रुचिकर एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूरी टीम को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एक शिक्षक के व्यवहार, संवेदना और दृष्टिकोण का गहरा प्रभाव बच्चों के चरित्र निर्माण पर पड़ता है। उन्होंने बच्चों की सहभागिता, शोषण से सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास के अधिकारों को समझाने के लिए शिक्षकों से संवाद किया।
’’मैं तो तोर छाया हरव’’ यह भावपूर्ण उद्घोष कार्यक्रम की आत्मा बनकर सामने आया, जिसमें यह संदेश छिपा है कि शिक्षक अपने शिष्य के लिए सिर्फ मार्गदर्शक नहीं, बल्कि एक छाया की तरह रक्षक भी होता है।

  • Related Posts

    रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट

        रक्तदाताओं को होटल में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी और अस्पतालों में मिलेगा विशेष लाभ रायपुर 22 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जन-जन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन

        जरूरतमंदों के लिए छह प्रकार की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे सकेंगे नागरिक रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना को जन-जन से…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज