Ro no D15139/23

जगदलपुर, बास्तानार विकासखंड  में समाधान शिविर का आयोजन

कुरंदी समाधान शिविर में विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव हुए शामिल

जगदलपुर 21 मई 2025/ बुधवार को बस्तर जिले के दो विकासखंड जगदलपुर, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड जगदलपुर के कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम-हल्बाकचोरा, मंगडूकचोरा, शासनकचोरा, आड़ावाल, कुसुमपाल, नकटीसेमरा, मारकेल, सिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलौरी, करकापाल, धनियालूर, चिलकुटी, पोड़ागुडा, चितापदर को शामिल किया गया।  विकासखण्ड-जगदलपुर के कुरंदी कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 10331 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 10304 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 27 लंबित हैं। सर्वाधिक 6482 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

इसके अलावा बास्तानार विकासखंड के कोड़ेनार में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम-कोड़ेनार, कुमापारा, बरछेपाल, तीरथुम, छोटे काकलूर, सिलकझोड़ी, बाटकोटा, मांझीभाटा, टंगियाझोडी, गोरियापाल, छोटे बोदेनार ग्राम पंचायत में शामिल हैं। कोड़ेनार कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 1981आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 1983 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 2 लंबित हैं।
कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, बेटी, महिला, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के हित में कार्य करे। इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित कर रही है ताकि आम जनों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो। प्रशासन द्वारा दस-बारह पंचायत के बीच समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 38 विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होते इस शिविर के माध्यम से आप अपनी मांग या समस्या को जरूर लाए और निराकरण की पहल करवाएं। इस शिविर में जनपद पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य, अन्य  गणमान्य जनप्रतिनिधि, दस पंचायतों के सरपंच सहित एसडीएम जगदलपुर, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत