Ro no D15139/23

परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

संसद में डिलिमिटेशन को लेकर एक बार फिर बहस होने वाली है. 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसद की स्पेशल मीटिंग में नरेंद्र मोदी सरकार परिसीमन कराने की दोबारा कोशिश करने जा रही है. हालांकि, सरकार के इस नए फैसले से जुड़ा एक पुराना सवाल चर्चा में है. दरअसल, 23 साल पहले वाजपेयी सरकार ने परिसीमन को लेकर अपना फैसला बदला था. इस चर्चा के साथ एक पुराना किस्सा का भी जिक्र हो रहा है. लेकिन उससे पहले जानिए मोदी और वाजपेयी सरकार के फैसलों में क्या है समानता?

मोदी और वाजपेयी सरकार के फैसलों में क्या है समानता?

उस समय सरकार ने शुरुआत में पुराने आंकड़ों के आधार पर काम शुरू किया था, लेकिन राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों की आपत्तियों के बाद उसने अपना रुख बदल दिया. उसने माना कि जिस प्रक्रिया का असर आने वाले कई दशकों तक रहना है, उसके लिए नवीनतम उपलब्ध जनसंख्या आंकड़ों का इस्तेमाल होना चाहिए.

आधारवाजपेयी सरकार (2001-03)मोदी सरकार (2026)
जनगणना का आधारशुरुआत में 1991 की जनगणना2011 की जनगणना का प्रस्ताव
शुरुआती रणनीतिपुराने आंकड़ों से परिसीमन शुरू कियानई जनगणना के विस्तृत आंकड़ों का इंतजार किए बिना आगे बढ़ने की कोशिश
फैसला बदलने की वजहराजनीतिक दलों और विशेषज्ञों ने पुराने आंकड़ों पर सवाल उठाए2027 की जनगणना के आंकड़ों का इंतजार करने को लेकर विपक्ष के सवाल
चिंताराज्यों के प्रतिनिधित्व और चुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं की असमान संख्याजनसंख्या नियंत्रण करने वाले राज्यों के प्रतिनिधित्व और सीटों के संतुलन की चिंता
राजनीतिक लक्ष्यअगला लोकसभा चुनाव नए चुनाव क्षेत्रों के आधार पर कराना2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना
नतीजा/चुनौती87वें संविधान संशोधन के बाद 2001 की जनगणना के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ी. परिसीमन आदेश 2008 में लागू हुए2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक बहस जारी

आज भी बहस के केंद्र में वही चिंताएं हैं. एक तरफ महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की समयसीमा है, तो दूसरी तरफ उन राज्यों की आशंकाएं हैं जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया है. सवाल यह भी है कि पुराने आंकड़ों पर आधारित चुनावी सीमाएं भविष्य में कितना न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर पाएंगी.

वाजपेयी सरकार ने किया था नए सेंसस डेटा का इंतजार

किस्सा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से संबंधित है. केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और डिलिमिटेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. दिलचस्प बात यह है कि उस समय भी सरकार के सामने लगभग वही परिस्थितियां थीं, जिनसे आज की सरकार गुजर रही है.

  • अंतर सिर्फ इतना था कि वाजपेयी सरकार ने शुरुआत में 1991 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराने का फैसला किया, लेकिन बाद में सरकार ने अपना रुख बदल दिया और तय किया कि नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
  • दरअसल, इस कहानी की शुरुआत होती है अगस्त 2001 से . उस समय केंद्रीय कानून मंत्री अरुण जेटली ने संसद में एक संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. इसका मकसद राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर लगी रोक को 2026 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक जारी रखना था.
  • यह रोक पहली बार 1976 में लगाई गई थी. रोक के पीछे दलील यह दी गई थी कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए बेहतर काम किया है, उन्हें कम राजनीतिक प्रतिनिधित्व के रूप में इसकी कीमत न चुकानी पड़े.

हालांकि, इसको लेकर एक दूसरी समस्या भी लगातार सामने आ रही थी. अलग-अलग राज्यों के भीतर आबादी का एक जैसा नहीं बढ़ना. नतीजा यह हुआ कि कुछ चुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा हो गई, जबकि कुछ में काफी कम.

  • सरकार का मानना था कि राज्यों को मिलने वाली लोकसभा सीटों की कुल संख्या में बदलाव किए बिना चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय की जा सकती हैं. साथ ही अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों के बंटवारे को भी बदला जा सकता है.
  • उस समय सरकार के सामने एक व्यावहारिक चुनौती थी. सरकार की ओर से दावा किया गया कि अगर 2001 की जनगणना के आंकड़ों का इंतजार किया जाता, तो परिसीमन की प्रक्रिया में देरी हो सकती थी. इसी वजह से 1991 की जनगणना को आधार बनाने का फैसला हुआ.

हालांकि, जेटली ने संसद में साफ कहा था कि 2001 की जनगणना के सही आंकड़े 2002 के आखिर तक ही उपलब्ध हो पाएंगे. सरकार चाहती थी कि काम जल्दी शुरू हो, ताकि अगला लोकसभा चुनाव नए चुनाव क्षेत्रों के आधार पर कराया जा सके.

आयोग बना, लेकिन कहानी में ट्विस्ट

सरकार का यह प्रस्ताव संविधान (84 वां संशोधन) अधिनियम, 2001 बना. इसके बाद परिसीमन अधिनियम, 2002 लागू हुआ और 12 जुलाई 2002 को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग का गठन कर दिया गया.

  • आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया. शुरुआत में सब कुछ तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा था, लेकिन कुछ ही महीनों में सरकार के पास कुछ ऐसे सुझाव और आपत्तियां पहुंचने लगीं, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया की दिशा बदल दी.
  • आयोग ने भी सरकार को पत्र लिखकर बताया कि वकीलों, राजनीतिक विचारकों और दूसरे विशेषज्ञों की राय में तीन दशक बाद होने वाला परिसीमन 1991 की पुरानी जनगणना के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए. यानी जिस पुराने आंकड़े को आधार बनाकर काम शुरू किया गया था, अब उसी पर सवाल उठने लगे थे.

वाजपेयी सरकार ने इस मुद्दे पर 13 मार्च 2003 को सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में कई राजनीतिक दलों ने 2001 की जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल का समर्थन किया. इसके बाद राजनीतिक दलों से लिखित सुझाव भी मांगे गए. इन चर्चाओं के बाद वाजपेयी सरकार ने अपना फैसला बदलने का निर्णय लिया.

वाजपेयी सरकार को बदलना पड़ा अपना फैसला

6 मई 2003 को लोकसभा में संविधान संशोधन का नया प्रस्ताव रखते हुए अरुण जेटली ने बताया कि परिसीमन कोई छोटा या अस्थायी काम नहीं है. इसके फैसलों का असर आने वाले ढाई से तीन दशकों तक रहने वाला है. इसलिए ताजा प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों का इंतजार करना जरूरी है.

  • सरकार की दलील थी कि नई जनगणना का इंतजार करने से राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे में कोई बदलाव नहीं होगा. बदलाव केवल चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं और SC/ST आरक्षित सीटों के निर्धारण में किया जाना था. लेकिन इस फैसले के साथ देरी का खतरा भी जुड़ा हुआ था.
  • विपक्षी नेताओं को चिंता थी कि कहीं परिसीमन की प्रक्रिया इतनी आगे न खिसक जाए कि अगला आम चुनाव भी पुराने चुनावी नक्शे पर करना पड़े. CPI(M) नेता सोमनाथ चटर्जी ने भी इस आशंका को संसद में उठाया. इसके बावजूद सरकार अपने फैसले पर आगे बढ़ी.

संसद ने संशोधन विधेयक पारित कर दिया और 22 जून 2003 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह संविधान का 87वां संशोधन बन गया

2003 में होने वाला परिसीमन 2008 में हुआ लागू

इस फैसले की असली कीमत बाद में सामने आई.

  • 16 जुलाई 2004 को UPA सरकार के दौरान संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तत्कालीन कानून और न्याय राज्य मंत्री के. वेंकटपति ने बताया कि जून 2003 तक परिसीमन आयोग अपना करीब 60 फीसदी काम पूरा कर चुका था.
  • मंत्रालय के मुताबिक, अगर आयोग 1991 की जनगणना के आधार पर काम जारी रखता, तो नवंबर या दिसंबर 2003 तक पूरी प्रक्रिया खत्म हो सकती थी. लेकिन संविधान संशोधन के बाद आयोग का पहले किया गया काम कानून के प्रभाव से अमान्य हो गया.
  • हालांकि आयोग ने 2001 की जनगणना के शुरुआती आंकड़ों के आधार पर काम आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी से जुड़े जरूरी आंकड़े उपलब्ध नहीं थे. ये आंकड़े 31 दिसंबर 2003 को प्रकाशित हुए.

इसके बाद मार्च 2004 में लोकसभा भंग होने से प्रक्रिया को एक और झटका लगा. आखिरकार 2008 में देश के ज्यादातर हिस्सों में परिसीमन के आदेश लागू हो पाए. इसका सीधा असर 2004 के लोकसभा चुनाव पर पड़ा और चुनाव पुराने निर्वाचन क्षेत्रों के आधार पर ही कराए गए.

दो दशक बाद उसी सवाल का सामना कर रही सरकार

अब समय बदल चुका है, सरकार बदल चुकी है और परिसीमन को लेकर राजनीतिक परिस्थितियां भी नई हैं. लेकिन बहस का मूल मुद्दा काफी हद तक वैसा ही है.

  • नए परिसीमन को लेकर, मोदी सरकार का दावा है कि उसका मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है. इसलिए सरकार, 2027 की जनगणना के विस्तृत आंकड़ों के प्रकाशित होने का इंतजार नहीं कर रही है. नए परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव रखा गया है.

हालांकि, अप्रैल में संसद में जब सरकार ने इस आधार पर परिसीमन से जुड़ा विधेयक पेश किया था, तब विपक्ष ने सवाल उठाया था कि 2027 की जनगणना के आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं किया जा रहा?

  • Related Posts

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    यूरोप में LNG की बढ़ती मांग, इंटरनेशनल मार्केट में महंगी होती गैस और भारत में कम होती गैस की खपत का असर अब LNG इंपोर्ट पर दिखने लगा है. कमोडिटी…

    Read more

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A का सातवां और आखिरी युद्धपोत INS विंध्यगिरि सौंप दिया गया है. शुक्रवार को कोलकाता के गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में इसकी डिलीवरी हुई.…

    Read more

    NATIONAL

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान