Ro no D15139/23

अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

यूरोप में LNG की बढ़ती मांग, इंटरनेशनल मार्केट में महंगी होती गैस और भारत में कम होती गैस की खपत का असर अब LNG इंपोर्ट पर दिखने लगा है. कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म केप्लर के जहाजों की आवाजाही से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 27 नवंबर के बीच भारत ने 1.73 मिलियन टन LNG इंपोर्ट की. यानी रोजाना औसतन करीब 64,000 टन गैस भारत पहुंची. यह मार्च के बाद सबसे कम है. नवंबर में LNG इंपोर्ट पिछले साल के मुकाबले भी कम रहने की उम्मीद है. नवंबर 2025 में भारत ने 2.20 मिलियन टन LNG इंपोर्ट की थी.

LNG इंपोर्ट में 33% की बड़ी गिरावट

  • केप्लर के अनुसार अक्टूबर में भारत ने सामान्य से काफी ज्यादा LNG इंपोर्ट किया था. अक्टूबर में भारत ने 2.85 मिलियन टन LNG इंपोर्ट की थी. यानी रोजाना करीब 92,000 टन गैस देश में आई थी. अनुमान है कि नवंबर के पूरे महीने में भारत का LNG इंपोर्ट करीब 1.8 से 1.9 मिलियन टन रह सकता है. हालांकि, भारत को लगभग सभी बड़े सप्लायर्स से कम LNG मिल रही है.
BlockNote image
  • इससे पहले अप्रैल में भारत का LNG इंपोर्ट 2 मिलियन टन से नीचे रहा था. उस महीने यह 1.94 मिलियन टन था. वहीं, मार्च में वेस्ट एशिया युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसके चलते इंपोर्ट घटकर 1.67 मिलियन टन रह गया था. हालांकि, इसके बाद के महीनों में भारत का LNG इंपोर्ट तेजी से बढ़ा.
  • दूसरी तरफ, कतर और UAE जैसे बड़े सप्लायर्स से सप्लाई प्रभावित हुई, क्योंकि इन देशों की LNG को दूसरे बाजारों तक पहुंचाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरना पड़ता है. ऐसे में भारत ने अमेरिका, ओमान और अफ्रीकी देशों से ज्यादा LNG खरीदना शुरू किया. अप्रैल से अक्टूबर के बीच भारत का औसत मासिक LNG इंपोर्ट 2.38 मिलियन टन था.
  • नवंबर में LNG इंपोर्ट कम होने की क्या वजह है?

    नवंबर में LNG इंपोर्ट में आई गिरावट पर केप्लर की LNG और नेचुरल गैस एनालिस्ट सोनल रंजन ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को बताया कि इसके पीछे कई वजहें एक साथ काम कर रही हैं.उनके मुताबिक,

    • सबसे बड़ी वजह बिजली की मांग में कमी आना है. जब बिजली की जरूरत कम होती है, तो गैस से बिजली बनाने की जरूरत भी घट जाती है. सितंबर-अक्टूबर के मुकाबले अब कोयले से चलने वाले पावर प्लांट में बिजली उत्पादन कम करने की जरूरत नहीं पड़ रही है. कोयले की उपलब्धता भी बेहतर हुई है. इससे गैस से बिजली बनाने की जरूरत और कम हो गई है.
    • अक्टूबर में भारत ने रिकॉर्ड मात्रा में LNG मंगाई थी. इसलिए उस दौरान आई अतिरिक्त गैस का कुछ हिस्सा स्टॉक में बचा होगा, जिसका इस्तेमाल नवंबर में किया गया. वहीं, LNG की स्पॉट कीमतें बढ़ने से उन इंडस्ट्रियल कंपनियों ने भी गैस की खरीद कम कर दी है, जो कीमतों को लेकर ज्यादा सतर्क रहती हैं.
    • खास बात यह है कि जैसे ही गैस की मांग कम हुई, वैसे ही इसकी कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो गई. उनके मुताबिक, वेस्ट एशिया संकट शुरू होने के बाद से ही एशिया में LNG की स्पॉट कीमतें ऊंची बनी हुई थीं. लेकिन अक्टूबर के मध्य से आखिर तक ये कीमतें करीब 35 डॉलर प्रति mBtu (मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) तक पहुंच गईं. यह सितंबर के मध्य के मुकाबले करीब 10 डॉलर ज्यादा थीं. ऐसे में नवंबर में डिलीवरी के लिए LNG खरीदने वाले भारतीय खरीदारों के सामने महंगी गैस खरीदने की चुनौती थी. चूंकि उस समय मांग भी कम थी, इसलिए भारतीय कंपनियों ने स्पॉट मार्केट से खरीदारी काफी कम कर दी.
    • यूरोप से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी भारत पर असर

      भारत के LNG इंपोर्ट में कमी की एक और बड़ी वजह यूरोप से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा है. दरअसल, सर्दियों में यूरोप में गैस की खपत बढ़ जाती है. इस बार यूरोप के कई देशों के पास गैस का स्टॉक भी कम था. ऐसे में वहां के खरीदार LNG के कार्गो हासिल करने के लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार हैं. इसका सीधा असर भारत जैसे एशियाई खरीदारों पर पड़ रहा है. यूरोप ज्यादा कीमत देकर गैस खरीद रहा है, जिसके चलते LNG सप्लायर्स के लिए यूरोप को कार्गो भेजना ज्यादा फायदेमंद हो गया है.

      भारत के LNG इंपोर्ट में किन देशों की कितनी हिस्सेदारी?

      वेस्ट एशिया में जारी संकट के कारण भारत को उन देशों से भी LNG खरीदनी पड़ी, जिनकी सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं है. दरअसल, भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की जरूरत के मुताबिक गैस की सप्लाई बनाए रखना है. इसलिए सरकार और आयात करने वाली कंपनियों ने कीमतों से ज्यादा सप्लाई की उपलब्धता को प्राथमिकता दी. भारत अपनी कुल प्राकृतिक गैस जरूरत का लगभग आधा हिस्सा LNG इंपोर्ट के जरिए पूरा करता है.

      वेस्ट एशिया में फरवरी के आखिर में युद्ध शुरू होने से पहले भारत का करीब 60% LNG इंपोर्ट होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता था. युद्ध के शुरुआती दो महीनों यानी मार्च और अप्रैल में LNG इंपोर्ट में गिरावट आई. लेकिन इसके बाद अगले छह महीनों तक भारत का इंपोर्ट सालाना आधार पर लगातार बढ़ता रहा. अब नवंबर में एक बार फिर इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. नवंबर में भारत को पिछले साल के मुकाबले लगभग सभी बड़े सप्लायर्स से कम LNG मिली है. अक्टूबर की तरह नवंबर में भी अमेरिका, UAE और ओमान भारत के तीन सबसे बड़े LNG सप्लायर बने हुए हैं.

      • अमेरिका: 1 से 27 नवंबर के बीच भारत ने अमेरिका से 0.42 मिलियन टन LNG इंपोर्ट की. अक्टूबर में यह मात्रा 0.63 मिलियन टन थी.
      • UAE: नवंबर में UAE भारत के लिए LNG का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर रहा. इस दौरान वहां से 0.32 मिलियन टन LNG भारत पहुंची। अक्टूबर में यह मात्रा 0.51 मिलियन टन थी.
      • ओमान: नवंबर में ओमान ने भारत को 0.30 मिलियन टन LNG सप्लाई की. जबकि अक्टूबर में वहां से 0.45 मिलियन टन गैस आई थी.
      • कतर: युद्ध शुरू होने से पहले कतर भारत का सबसे बड़ा LNG सप्लायर था. लेकिन नवंबर में यह चौथे स्थान पर आ गया है. 1 से 27 नवंबर के बीच कतर से भारत को 0.20 मिलियन टन LNG मिली. अक्टूबर में यह आंकड़ा 0.44 मिलियन टन था.
      • अंगोला और नाइजीरिया: नवंबर के पहले 27 दिनों में इन दोनों देशों से भारत को कुल 0.14 मिलियन टन LNG मिली. वहीं, अक्टूबर में भारत ने अंगोला से 0.33 मिलियन टन और नाइजीरिया से 0.28 मिलियन टन LNG इंपोर्ट की थी.
      • कुल मिलाकर, नवंबर में भारत का LNG इंपोर्ट कई वजहों से प्रभावित हुआ है. एक तरफ देश में गैस और बिजली की मांग कम हुई है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और यूरोप से मिल रही प्रतिस्पर्धा ने भारतीय खरीदारों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सुरक्षा जोखिम बढ़ने से खाड़ी देशों से आने वाली सप्लाई भी प्रभावित हुई है.

  • Related Posts

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    संक्षिप्त आरती के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी पार्थिबनकी मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किया गया. वे मचान के सहारे बनाए गए मंच…

    Read more

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A का सातवां और आखिरी युद्धपोत INS विंध्यगिरि सौंप दिया गया है. शुक्रवार को कोलकाता के गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में इसकी डिलीवरी हुई.…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?