Ro no D15139/23

33 करोड़ की लागत से पड़कीडीह-रावन-हिरमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

*राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा व सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया भूमिपूजन*

*सांसद श्री अग्रवाल ने की सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम और सीसी रोड के लिए 35 लाख रुपए की घोषणा*

रायपुर, 23 मई 2025/छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। राज्य में नवीन सड़कों के साथ-साथ पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बलौदाबाजार जिले के पड़कीडीह- रावन-हिरमी मार्ग का भूमिपूजन किया। लगभग 15 किलोमीटर इस मार्ग के बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लगभग 33 करोड़ की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य होगा।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चंहुमुखी विकास कार्य हो रहे है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेजी से मूलभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पड़कीडीह-रावन-हिरमी मार्ग के चौड़ीकरण मजबूतीकरण के साथ ही सड़क के साथ ही 3 पुल -पुलिया एवं बस्ती भाग में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम रबेली में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रूपए, मुक्ति धाम व सीसी रोड निर्माण हेतु 5-5 लाख रुपये की घोषणा की।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं क़ो मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ देश, प्रदेश एवं गांव भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि अब जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल घर- घर नल से साफ पानी मिल रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आने वाले 5 साल में सड़क और रेल मार्ग में अभूतपूर्व विकास होगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सिमगा दौलत पाल,जिला पंचायत सदस्य मोहन लाल वर्मा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा,स्काउट-गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,सरपंच सरोज साहु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सेवा का संकल्प, शिविरों में मिली सुविधाओं की सौगात

      मूल्यांकन-चिन्हांकन से लेकर UDID, मेडिकल प्रमाण पत्र, पेंशन और सहायक उपकरण तक एक ही स्थान पर मिली सेवाएं रायपुर, 22 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

      सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

      लोक अदालत के अवसर पर दिव्यांग हितग्राहियों को वितरित किए गए सहायक उपकरण रायपुर, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज