Ro no D15139/23

तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

Elephant Calf Rescue Video : एक हाथी के बच्चे को मछुआरों द्वारा नदी में डूबने से बचाने का खूबसूरत वाकया सामने आया है. दरअसल इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना पश्चिम बंगाल के गजोलडोबा की है. जहां तीस्ता नदी में एक छोटा सा हाथी का बच्चा डूब रहा होता है. जिसपर कुछ स्थानीय मछुआरों की नजर पड़ती है. बिना एक मिनट देरी किए वे तेजी से नाव हांकते हुए हाथी के बच्चे को बचाने चल पड़ते हैं.

हाथी का नन्हा सा बच्चा गहरे पानी में बहकर चला जाता है. जिसे मछुआरे पकड़कर नाव में लिटा देते हैं. पानी से बाहर आते ही उसकी स्थिति ठीक वैसी होती है जैसे किसी डूबते इंसान को पानी से बाहर निकालने के बाद हो जाए. उसकी सांस तेज गति से चल रही होती है. वीडियो में आप देखेंगे कि पानी से बाहर नदी किनारे लाने के बाद हाथी का बच्चा सही से खड़ा तक नहीं हो पा रहा है. जिसे रस्सी की मदद से खड़ा किया जाता है.

मां-बच्चे के मिलन का भावुक दृश्य

मछुआरों की जद्दोजहद से हाथी के बच्चे में चलने लायक मजबूती आ जाती है. जिसे उसकी मां के करीब ले जाकर छोड़ दिया जाता है. बच्चे से हथिनी के मिलने का दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं. वीडियो में हथिनी खुशी से झूमने लगती है और बच्चे को अपने बेहद करीब लाकर दुलार करने लग जाती है.

इसी दौरान इस मार्मिक दृश्य को कैमरे में कैद कर रहे लोगों की ओर सूंड़ उठाकर देखती है, जैसे अपने बच्चे को बचाने के लिए उनका धन्यवाद कर रही हो. इंसानियत की इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके भीतर इंसानियत के कई नए बीज फूट पड़े.

  • Related Posts

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद…

    Read more

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

      98 साल के लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को एसआईआर के तहत नोटिस जारी किया गया है. बताया गया है कि साल 2002 की मतदाता सूची…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज