Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले में नारियल की खेती को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी 25 मई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले में नारियल और रागी की खेती को बढ़ावा देने की सकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं। जिले की भौगोलिक परिस्थिति नारियल के खेती के अनुकूल है l जिले में लगे नारियल के पेड़ो से निकलने वाले फल और पानी दोनों ही काफ़ी मीठे होते है। जिला प्रशासन द्वारा किसानो को नारियल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

*नारियल विकास बोर्ड का लिया जायेगा सहयोग-*

जिला प्रशासन द्वारा किसानों को नारियल की बेहतर खेती करने के लिए कोंडागांव नारियल विकास बोर्ड का भी सहयोग लिया जायेगा। बोर्ड द्वारा किसानों को नारियल के पौधे, उनकी देखरेख, पौधों की उपलब्धता और समय-समय पर उचित सलाह प्रदान दी जाएगी। किसान इन पौधों को अपनी-अपने खेतों के किनारे घरों की बड़ियों में या खाली स्थान पर लगा कर सकते हैं। यह पौधे चार-पांच साल में फल देने योग्य हो जाते हैं, एक पौधे से 2500 से 3000 रुपए तक की आय प्राप्त होती है, जो कि किसानों के लिए एक अतिरिक्त आय का जरिया बन सकेंगे। नारियल के पौधों को ज्यादा देखने की आवश्यकता नहीं होती है और यह लंबे समय तक फल प्रदान करते रहते हैं।

*किसान कर सकते हैं पंजीयन-*

जिला प्रशासन द्वारा जिले के किसानों के लिए वाट्सअप चैनल बनाया गया है, जिसके माध्यम से किसानो से उनकी राय भी ली गई है, जिसमे किसान अपने सुझाव दे सकते है। साथ ही वह अपना पंजीयन भी इस प्लेटफार्म पर कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें नारियल के पौधे उपलब्ध करने हेतु नारियल पौधों की नर्सरी भी तैयार की जा रही है ताकि मांग अनुरूप किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जा सके। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा महानदी के उद्गम स्थल के आसपास भी बृहद रूप से नारियल के पौधे लगाने की योजना तैयार की जा रही है.

*रागी की खेती के लिए किया जा रहे हैं प्रयास, जिला प्रशासन देगा बीज*

जिला प्रशासन द्वारा जिले में रागी के रकबे को भी बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं। उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत जिले के 50 एकड़ में रागी की फसल लगाई थी, जिसे बढ़ाकर लगभग 200 एकड़ तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किसानों से फीडबैक लेकर आर्यों के माध्यम से समझाइए भी दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक किसानों को बीच भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे जिले के किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, आने वाले समय में जिले के किसान रागी की खेती के लिए अधिक से अधिक संख्या में अग्रेषित होंगे।
उन्होंने रागी फसल के फायदे बताते हुए कहा की यह कम पानी और मेहनत में होती है, और सूखे क्षेत्रों में भी अच्छी पैदावार देती है। इसके अलावा, रागी एक पौष्टिक अनाज है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं रबी में रागी की खेती से 20-22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार मिल सकती है, जो कि अन्य अनाजों की तुलना में अधिक है। रागी के सेवन से वजन घटाने, डायबिटीज को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों की रोकथाम करने में भी मदद मिलती है।

  • Related Posts

    नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

      प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, खरतुली के स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से जगाई सामाजिक चेतना धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    कलेक्टर मिश्रा ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

    स्किल सेंटर, स्कूल, सड़क, खेल मैदान और अर्जुनी तालाब का किया निरीक्षण;   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी