Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मिला वर्षों पूरानी समस्या का समाधान-लालू राम व कुसट साय की पुश्तैनी ज़मीन के आसामीवार में चढ़ा नाम

अम्बिकापुर 25 मई 2025/  जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार” आमजन के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आया है। इसी तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में कृषक लालू राम एवं कुसट साय को वर्षों से लंबित भूमि रिकॉर्ड से संबंधित समस्या का समाधान मिला है।

ग्राम पंचायत केसर के रहने वाले कृषक श्री कुसट साय और ग्राम पंचायत आमगांव के रहने वाले कृषक श्री लालू राम का नाम पुश्तैनी जमीन के बी-वन किश्तीबंदी खतौनी (आसामीवार) में दर्ज नहीं था, जिससे उन्हें भूमि स्वामित्व, कृषि ऋण, तथा सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में बड़ी कठिनाई हो रही थी। उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा था, वर्षों की इस समस्या को उन्होंने “सुशासन तिहार” में आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिस पर राजस्व विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर बी-वन (आसामीवार) पुस्तिका में उनका नाम दर्ज कर दिया। अब उन्हें कृषि कार्य में शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस समाधान से संतुष्ट होकर लालू राम और कुसट साय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, वर्षों पुरानी समस्या अब समाप्त हो गई है। अब हमे हमारी जमीन पर विधिवत अधिकार मिल गया है। इस सुशासन तिहार ने ग्रामीणों को न सिर्फ न्याय दिलाया है, बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ाया है।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री