Ro no D15139/23

जंगलूराम के लिए समाधान शिविर बना मददगार

– समाधान शिविर में भोथली निवासी जगलूराम को मिली नि:शुल्क किसान किताब की द्वितीय प्रति
– समाधान शिविर में तत्काल किसान किताब मिलने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 26 मई 2025। सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर करमतरा में राजस्व रिकार्ड दुरस्तीकरण करते हुए किसान किताब की द्वितीय प्रति मिलने पर ग्राम भोथली निवासी श्री जंगलूराम निषाद ने खुशी जाहिर की। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम भोथली निवासी श्री जंगलूराम निषाद ने बताया कि उनका पहले जो किसान किताब था, वह बहुत पुराना होने के कारण उसे उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए काफी समय से सोच रहे थे, लेकिन नहीं बनवा पा रहे थे। श्री जंगलूराम ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होंने शिविर में आकर आवेदन किया और आज ही उन्हें नि:शुल्क नया किसान किताब मिल गया। नया किसान किताब बनाने के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं लगी और समय की बहुत बचत हो गई। श्री जंगलूराम ने कहा कि समाधान शिविर बहुत ही मददगार साबित हुआ है। उन्होंने समाधान शिविर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री जंगलूराम ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी ग्रामीणों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मत्स्य पालन को मिला रहा बढ़ावा

    *सेवा की कहानी*   *- मत्स्य पालक श्रीमती सुखविंदर कौर भाटिया की आय में हुई वृद्धि*   राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालन को आधुनिक एवं…

    Read more

    ग्राम पारागांव खुर्द, पार्रीकला, तेलीनबांधा, परमालकसा, पदुमतरा, बनभेड़ी में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 22 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज