Ro no D15139/23

राज्य में 13.22 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित संग्राहकों को 727.50 करोड़ रूपए का होगा भुगतान

*अब तक 84.40 करोड़ रूपए के पारिश्रमिक का भुगतान की प्रक्रिया पूरी*

रायपुर, 26 मई 2025/ राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ-साथ संग्राहकों को पारिश्रमिक भुगतान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में 22 मई तक 13 लाख 22 हजार 730 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका है, जिसके एवज में संग्राहकों को 727 करोड़ 50 लाख 17 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अब तक एक लाख 32 हजार 334 संग्राहकों को 84.40 करोड़ रूपए का भुगतान सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान नियमित रूप से पारदर्शी किया जा रहा है। कुल 727.50 करोड़ रुपये से अधिक के संग्रह मूल्य में से लगभग 11.60 प्रतिशत राशि का भुगतान सीधे संग्राहकों को किया जा चुका है। सबसे अधिक भुगतान वाले जिलों में कोरबा 20.12 करोड़ रुपये, गरियाबंद जिला 16.51 करोड़ रुपये और धमतरी जिला 5.17 करोड़ रुपये शामिल हैं। संग्राहकों को सभी भुगतान ओटीपी हेतु सत्यापन के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई तक सॉफ्टवेयर में 84.40 करोड़ रूपए के भुगतान की एंट्री की जा चुकी है। 61.73 करोड़ रूपए के भुगतान का सत्यापन पोषक अधिकारी द्वारा किया जा चुका है, जिसमें नगद भुगतान 36.16 करोड़ रूपए एवं बैंक में भुगतान की राशि 24.25 करोड़ रूपए शामिल है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

    *सेवा संकल्प अभियान*   *वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर, उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल विरासत – श्री राजेश अग्रवाल*   रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन…

    Read more

    फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

    उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकों से खेती बनी लाभ का जरिया*   रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के किसान परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग