Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण और मांगों की स्वीकृति की जानकारी को रखें अपडेट-कलेक्टर हरिस एस

समय-सीमा की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

जगदलपुर 27 मई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित की जा रही समाधान शिविर के अंतिम 03 दिन बचे हैं, प्राप्त आवेदनों का निराकरण और मांगों की स्वीकृति की जानकारी को अपडेट कर रखें। साथ ही शिविर में हितग्राहियों को दी जा रही सामग्री वितरण की जानकारी भी संधारित किया जाए। वहीं सुशासन तिहार की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की जानकारी भी अद्यतन रखें। कलेक्टर श्री हरिस मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में समय-सीमा के प्रकरण, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, वेब पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के एक माह से लंबित प्रकरणों का चर्चाकर निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। नियद नेल्लानार योजना के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन, रोस्टर के आधार पर डाटा का आंकलन, नवाचार की स्थिति, सभी विभागीय योजनाओं के पात्र-अपात्र के हितग्राहियों का ब्लॉक वाइज डाटा संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से रेडी टू ईट के लिए स्व-सहायता समूहों का चयन और संचालन की स्थिति का संज्ञान लिया। नई गौण खनिज खनन केंद्र लाइसेंस देने की प्रक्रिया पूर्ण करने और अवैध गौण खनिज परिवहन में लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जगदलपुर-रावघाट परियोजना के लिए भू-अर्जन के संबंध में चर्चा किया, साथ ही भू-अर्जन के मुआवजा की स्थिति और सुप्रीम कोर्ट के आदेश-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया।
इसके अलावा कलेक्टर श्री हरिस ने विभागीय योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमआईएस में एंट्री की स्थिति, प्रगतिरत मकानों के निर्माण की स्थिति का संज्ञान में लेते हुए आवास योजना की दूसरी किस्त को जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही योजना में मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूर को बढ़वाने कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण किए गए सामुदायिक शौचालय में पानी की उपलब्धता होने चाहिए ताकि उसका उपयोग हो। मनरेगा के कार्यों में अकुशल श्रमिक को रोजगार के अवसर देते हुए प्रत्येक पंचायत में कम से कम 200 मजदूर निकालने कहा।

कलेक्टर ने जिला खनिज संस्थान मद से स्वीकृत देवगुडी विकास कार्यों का पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने सातों जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किए साथ ही नलकूपखनन, सीसी सड़क, मुख्यमंत्री अद्योसंरचना संद्यारण एवं उन्नयन के कार्यों, कौशल विकास में प्रशिक्षण की स्थिति और कृषि विभाग से खरीफ वर्ष में किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, पशुपालन के बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड की कार्य को प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों में पेयजल सप्लाई हेतु इलेक्ट्रीफिकेशन करवाने के लिए बारिश या खेती वाले जगहों में तत्काल पूर्ण करवाने सहित जल जीवन मिशन फेस-2 में क्रेडा के कार्यों में टीम बढ़ाकर काम को पूर्ण करवाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने खाद्यान्न भण्डारण के लिए आवश्यक भवन की स्थिति की चर्चा किए और भण्डारण निर्धारित समय तक पूर्ण करवाने कहा। खाद्यान्न भंडारण हेतु राशि जमा करने की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम माह के 25 तारीख तक राशि जमा करवाना सुनिश्चित करवाएं ताकि आगामी माह का भण्डारण में सहूलियत हो। धान का उठाव के संबंध में चर्चा करते हुए बिंता खरीदी केंद्र से जल्द उठाव करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मछलीपालन हेतु ग्राम पंचायत अंतर्गत तालाब, पट्टे पर आबंटित तालाब, पट्टे हेतु शेष तालाब एवं नवीन पट्टा आबंटन के ग्राम सभा से प्रस्ताव देकर पट्टा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएम श्री विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को चालू करवाने, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में प्रगति और जाति प्रमाण-पत्र के कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के लिए कहा। कलेक्टर ने जगदलपुर शहर के वार्डो में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में रात के समय डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं ताकि संस्थागत प्रसव का लाभ हितग्राहियों को मिले। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की अन्य सेवाओं सिकलसेल परीक्षा, लक्ष्य के आधार पर मोतियाबिंद जांच, टीकाकरण की स्थिति, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति, सघन मोतियाबिंद का जांच एवं उपचार का संज्ञान लिया और पोषण पुनर्वास केंद्र में शत्-प्रतिशत कमजोर बच्चों की भर्ती करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अपूर्ण कार्य, देवगुडी निर्माण कार्यो, अन्य विकास कार्यों की प्रगति, प्राधिकरण मद से स्वीकृत हितग्राहीमूलक कार्य की समीक्षा भी की। साथ ही राजस्व के प्रकरण, किसान किताब प्रवृष्टि, आधार प्रविष्टि, नक्शा बंटाकन, नक्शा अद्यतनीकरण का तहसीलवार समीक्षा करते हुए में 15 दिन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए, निर्धारित समय में नंबर प्लेट नहीं लगाने पर चालानी कार्यवाही करने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस