Ro no D15139/23

नवीन संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में प्रवेश हेतु 15 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित

जगदलपुर 27 मई 2025/ नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत बीपीए पाठ्यक्रम अंतर्गत 40 सीटों पर प्रवेश जारी है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उक्त महाविद्यालय वर्तमान में बस्तर एकेडमी डांस आर्ट एवं लिटरेचर (बादल) आसना जगदलपुर में संचालित है। यहां शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), लोकसंगीत, कथक नृत्य विषय संचालित है। विद्यार्थियों को इसमें से कोई एक मुख्य विषय एवं कोई एक सहायक विषय लेना होगा। साथ ही हिन्दी भाषा या अंग्रेजी भाषा तथा पर्यावरण विषय अनिवार्यतः लेना होगा। उक्त बीपीए पाठ्यक्रम स्नातक में चार वर्ष की डिग्री कोर्स है। यह महाविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबंद्ध है। संगीत सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु आवेदन फार्म शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर अथवा बस्तर एकेडमी, बादल आसना जगदलपुर से प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य नवीन संगीत महाविद्यालय जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर प्रावीण्यता सूची तैयार की जाएगी और आवश्यकता अनुसार अभिरुचि परीक्षा ली जाएगी। चयन सूची 30 जून 2025 को जारी की जाएगी और सीट रिक्त होने की स्थिति में द्वितीय सूची निकाली जाएगी।
  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर