Ro no D15139/23

जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

राजनांदगांव 28 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मानसून सत्र 2025 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में 1 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है एवं राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय नवा रायपुर का दूरभाष क्रमांक 2223471 फैक्स नंबर 2223472 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन अवधि में भू-अभिलेख शाखा में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।
इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला स्तर व तहसील स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की भौगोलिक स्थिति एवं प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन (कलेक्टोरेट) स्थित कक्ष क्रमांक 11 में 24 घण्टे क्रियाशील जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07744-220557, 227028 है। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत शाखा श्रीमती सरस्वती बंजारे को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। श्रीमती सरस्वती बंजारे का मोबाईल नंबर 9131015171 है। तहसील डोंगरगढ़ में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07823-232244 है। तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री मुकेश कुमार ठाकुर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है। तहसील डोंगरगढ़ में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-225403 है। तहसीलदार राजनांदगांव श्री अमिय श्रीवास्तव को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है। तहसील डोंगरगांव में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07745-271756 है। तहसीलदार डोंगरगांव श्री प्यारेलाल नाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है। तहसील छुरिया में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07745-264400 है। तहसीलदार छुरिया श्री विजय कुमार कोठारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है। तहसील लालबहादुर नगर में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07823-232244 है। तहसीलदार लाल बहादुर नगर श्री सोनित मेरिया बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है। तहसील कुमर्दा में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07745-296330 है। तहसीलदार कुमर्दा श्रीमती आकांक्षा साहू बाढ़ नियंत्रण कक्ष के  प्रभारी अधिकारी है। तहसील घुमका में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-225403 है। तहसीलदार घुमका श्री नीलकंठ जनबंधु बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!