Ro no D15139/23

पीएम जनमन : तेजी से आकार ले रहा बाजार कुर्रीडीह का बालक छात्रावास

50 कमार विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा की आवासीय सुविधा

धमतरी 30 मई 2025/ जिले के नगरी विकासखण्ड के बाजार कुर्रीडीह शासकीय हाईस्कूल का बालक छात्रावास तेजी से तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इसकी स्वीकृति दी गई है। लगभग एक करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस बालक छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग के 50 विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर इस निर्माणाधीन छात्रावास के काम का आज सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्री विमल साहू और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री रविन्द्र छाबड़ा ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई श्री एम.ए.नरेटी के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फाउंडेशन तक पहुंच गए हॉस्टल के काम में तेजी लाने के निर्देश कार्यकारी संस्था को दिए। उन्होंने ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण काम को तेजी से करने कहा। अधिकारियों ने ठेकेदार को चेताया कि हॉस्टल का काम निर्धारित समय अवधि में इस वर्ष दिसम्बर माह तक पूरा हो जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के विकास के लिए पूरे देश में पीएम जनमन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में कमार जनजाति बाहुल्य नगरी, मगरलोड विकासखण्डों में सड़क, बिजली, पानी, आवास के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। कमार बस्तियों में सड़कें बनाने के साथ उन्हें पक्के आवास भी बनाकर दिए जा रहे हैं। कमार बसाहटों में बिजली कनेक्शन और पहुंचविहीन इलाकों में सोलर पैनल द्वारा बिजली की व्यवस्था की जा रही है। कमार बस्तियों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए भी जल जीवन मिशन और समूह जल प्रदाय योजनाएं शुरू की गई हैं। शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कमार परिवारों के सदस्यों के आधार कार्ड बनाने, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनाने से लेकर वनाधिकार मान्यता पत्र देने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    मेरी बेटी—मेरा स्वाभिमान’ धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

    गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला को मिली बड़ी सौगात*   *4.30 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एवं संवेदनशील अधोसंरचना, सेनेटरी डिस्पोजल से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी