Ro no D15139/23

सुशासन तिहार सेवा और सरोकार की अभिव्यक्ति है: मंत्री राजवाड़े

*सूरजपुर में समाधान शिविर, अन्नप्राशन, गोदभराई कार्यक्रम आयोजित*

*हाइड्रो पावर प्लांट का भी किया निरीक्षण*

रायपुर, 30 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत भैयाथन में समाधान शिविर, अन्नप्राशन, एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस बहुआयामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और क्षेत्रीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण हर गांव, हर घर तक पहुँचे। सुशासन तिहार केवल कार्यक्रम नहीं, यह सेवा और सरोकार की अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन संस्कार में शिशुओं को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया और गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई प्रकरणों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुपोषण अभियान, किशोरी बालिका योजना, शिशु सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना जैसे अनेक शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई।

*हाइड्रो पावर प्लांट के कारण उत्पन्न संकट पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े का त्वरित संज्ञान*

कार्यक्रम के पश्चात, ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भैयाथन क्षेत्र स्थित हाइड्रो पावर प्लांट का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा बस्ती नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे आगामी बरसात के मौसम में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।मंत्री ने मौके पर स्थिति का मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामवासियों की सुरक्षा को सर्वाेपरि मानते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि, प्राकृतिक आपदाओं से नागरिकों को सुरक्षित रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है, किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री सुनील साहू, श्रीमती शीतल गुप्ता, रामु गोस्वामी, सावन गोयल, चिंतावन राजवाड़े, नेहा तिवारी, सत्या दुबे, नीरू गुप्ता, अमन सिंह, अभय गुप्ता, अखण्ड सिंह, अभिषेक गुप्ता, आयुष अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनें व स्व-सहायता समूह शामिल रहे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?