Ro no D15139/23

इवेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर मिश्रा

जिला स्तरीय इवेंट में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

मनोरंजक खेल, नर्तक दलों की प्रस्तुति ने बांधा समा

धमतरी 30 मई 2025- जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इवेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के आमजनों की समस्याओं-शिकायतों का त्वरित निराकरण सुशासन तिहार के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में लोगों के लायसेंस, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, राजस्व संबंधी कार्य तत्काल मौके पर ही प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि साय सरकार समस्याओं से नहीं घबराती बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने में विश्वास रखती है यह साय सरकार की बड़ी उपलब्धि है। श्री रोहरा ने जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे नगर को स्वच्छ बनाने में एक जिम्मेदार नागरिक की भांति अपनी सहभागिता निभायें।

वहीं कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि बहुत ही अच्छा आयोजन आज मकई गार्डन में किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं के लाभार्थियों में संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले में लगभग 40 समाधान शिविरो का आयोजान कर लोगों की लगभग 2 लाख से ज्यादा समस्याओं का समाधान किया गया है। आप लोगों के आसपास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिन्हें शासन की योजनाओं से लाभ मिलना चाहिए, आप उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित करें।

सुशासन तिहार के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। स्थानीय मकई गार्ड में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस आयोजन का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं के लाभार्थियों में संवाद स्थापित करने के साथ ही प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित करना था। धमतरी शहर के मकई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विविध मनोरंजक और खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी, खेल प्रतियोगिता, मनोरंजक और पारंपरिक लोकनृत्य एवं स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कर्यक्रम में हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। कुछ लोगों को जहां राशन कार्ड मिला, वहीं कुछ हितग्राहियों को पेंशन का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उनके जीवन में किस तरह का सकारात्मक बदलाव आया है। हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    मेरी बेटी—मेरा स्वाभिमान’ धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

    गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक शाला को मिली बड़ी सौगात*   *4.30 लाख रुपए की लागत से बनी आधुनिक एवं संवेदनशील अधोसंरचना, सेनेटरी डिस्पोजल से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी